हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

700 करोड़ बैंक फ्रॉड केस में पूर्व मंत्री के बेटे के ठिकानों पर रेड, 3 राज्यों में ED एक्शन में

समाजवादी पार्टी के नेता और पूर्व विधायक विनय शंकर तिवारी के ठिकानों पर जांच एजेंसी ईडी ने सोमवार सुबह छापा मारा। उनके खिलाफ 700 करोड़ रुपये बैंक फ्रॉड करने का आरोप है।

विज्ञापन
समाजवादी पार्टी के नेता और पूर्व विधायक विनय शंकर तिवारी के ठिकानों पर रेड।

समाजवादी पार्टी के नेता और पूर्व विधायक विनय शंकर तिवारी की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। 700 करोड़ बैंक फ्रॉड केस में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने उनके ठिकानों पर रेड मारी है। 3 राज्यों में उनके 10 ठिकानों पर छापेमारी कार्रवाई चल रही है। विनय शंकर पूर्व कैबिनेट मंत्री और बाहुबली नेता रहे हरि शंकर तिवारी के बेटे हैं।

700 करोड़ रुपये के बैंक धोखाधड़ी मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने सपा नेता और पूर्व विधायक विनय शंकर तिवारी के ठिकानों पर छापेमारी की। ईडी की अलग-अलग टीमें यूपी, दिल्ली और मुंबई में उनके 10 ठिकानों पर पहुंचीं और छानबीन कर रही हैं। विनय शंकर तिवारी गंगोत्री एंटरप्राइजेज के प्रमोटर हैं, जो सरकारी ठेके लेने वाली फर्म है।

यह भी पढ़ें : ग्रेटर नोएडा में विदेशी महिला को बंधक बनाकर मांगी फिरौती, मचा हड़कंप

विज्ञापन

नोटिस पर ED के सामने पेश नहीं हुए थे विनय शंकर तिवारी

रेड मारने से पहले ईडी ने विनय शंकर तिवारी को कई नोटिस भेजे, लेकिन वे जांच एजेंसी के सामने नहीं पेश हुए। इस पर एजेंसी ने सोमवार को उनके घर, दफ्तर और अन्य ठिकानों पर छापा मार दिया, जिससे हड़कंप मच गया। ईडी के अधिकारी तलाशी ले रही है। प्रवर्तन निदेशालय की जांच में पता चला है कि गंगोत्री इंटरप्राइजेज ने बैंकों के कंसोर्टियम से 1129.44 करोड़ रुपये का कर्ज (सीसी लिमिट) लिया था, जिसमें से करीब 750 करोड़ रुपये वापस नहीं किए गए थे।

हरि शंकर तिवारी के बेटे हैं विनय शंकर तिवारी

विनय शंकर तिवारी के पिता हरि शंकर तिवारी पूर्वांचल के कद्दावर नेता और बाहुबली थे। उनके पिता कैबिनेट मंत्री भी रहे थे। ED ने सुबह-सुबह विनय शंकर तिवारी की कंपनी गंगोत्री इंटरप्राइजेज के 11 ठिकानों पर रेड मारी।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें : आगरा में ‘शाहजहां गार्डन’ का बदल सकता है नाम, मंत्री ने सीएम योगी को लिखा लेटर

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola