हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Hardoi News: शादी के 2 महीने बाद दुल्हन ससुराल में एक रात सोई, सुबह पूरी 'बारात' रोई

Hardoi News: सात जन्मों का बंधन समझ जिस लड़की को ब्याहकर लाया, पहले तो विवाद कर मायके चली गई। काफी समझा बुझाकर दो महीने बाद ससुराल लेकर आया तो एक रात बाद ही पूरा परिवार अपने फैसले पर पछता रहा है।

विज्ञापन
hardoi newly bride run

Hardoi News: उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में एक युवक शादी के दो महीने बाद लुटेरी दुल्हन का शिकार बन गया। एक ही रात में उसकी पत्नी घर से नकदी और गहने लेकर फरार हो गई। घटना के बाद जिले में लुटेरी दुल्हनों का गिरोह एक बार फिर चर्चा में आ गया। सांडी कस्बे के ऊंचा टीला मोहल्ले में रहने वाले राम प्रताप नामक युवक के साथ यह घटना हुई। अब राम प्रताप इंसाफ की उम्मीद में पुलिस थाने के चक्कर काट रहा है।

शादी की एवज में डेढ़ लाख रुपये दिए

राम प्रताप का आरोप है कि मोहल्ले के दिनेश राजपूत, बघराई गांव के श्यामू और मझिला के कुलदीप ने उसकी शादी कराने के एवज में उससे डेढ़ लाख रुपये लिए थे। इन लोगों ने दो महीने पहले महाराजगंज जिले के फुरसतपुर गांव की उमा नामक युवती से उसकी शादी कराई। शादी से जुड़ा सारा खर्च भी राम प्रताप ने ही उठाया। हद तक तब हुई जब कुंडली में दोष की बातें कहते हुए लड़की ने ससुराल आने से इनकार किया और मायके रह गई।

एक ही रात में हुई करामात

बार-बार कहने के बाद गत 10 मई को लड़की का गौना करवाया गया, तब जाकर दो महीने बाद राम प्रताप अपनी पत्नी को लेकर अपने घर आया। घर में बड़े मान मनोव्वल के साथ बहू का स्वागत हुआ। उसी रात उसकी पत्नी घर के जेवर लेकर गायब हो गई। अगली सुबह राम प्रताप को ठगी का अहसास हुआ। घर के गहने और उसकी पत्नी दोनों गायब थे।

विज्ञापन

बिचौलियों ने नहीं उठाया फोन

काफी तलाश के बाद भी जब पत्नी का सुराग नहीं मिला तो राम प्रताप ने तीनों बिचौलियों को फोन किया, लेकिन उन्होंने फोन ही नहीं उठाया।
उसके बाद तीनों बिचौलियों का फोन बंद हो गया। अब राम प्रताप इंसाफ की उम्मीद में पुलिस थाने के चक्कर काट रहा है। मंगलवार को उसने थाना पहुंचकर लिखित शिकायत दी। मामले में थाना प्रभारी केके यादव का कहना है कि तहरीर मिल गई है, जांच के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vijay Jain

विजय कुमार न्यूज 24 में बतौर सीनियर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. विजय कुमार ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रिंट मीडिया के साथ की. अपने 23 साल के करियर में वह दैनिक जागरण, अमर उजाला और दैनिक भास्कर जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं. विजय कुमार राजनीति, चुनाव, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसे विषयों पर तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. विजय कुमार ने दैनिक भास्कर में रिपोर्टिंग के दौरान स्टिंग ऑपरेशन भी किए. 23 साल के अनुभव के दौरान विजय कुमार ने करियर के शुरुआती दौर में डेस्क जर्नलिस्ट रहते हुए की. विजय कुमार को 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के अलावा बिहार, यूपी, बंगाल, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के विधानसभा चुनाव की ग्राउंड कवरेज का अनुभव है. ग्रामीण उद्योगीकरण में स्नातक की डिग्री होने के कारण विजय कुमार को ग्रामीण इलाकों की समस्याओं और उनसे जुड़ी कवरेज का खासा अनुभव है. अपने लेख के माध्यम से उन्होंने ग्रामीण इलाकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है. पत्रकारिता में अनुभव: 23 साल योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से ग्रामीण उद्योगीकरण विषय में बीए की डिग्री प्राप्त की है. विजय कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2017 में 'श्रीफल जर्नलिज्म नेशनल अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola