हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Hapur में नकली CBI इंस्पेक्टर गिरफ्तार, लाल बत्ती लगी गाड़ी में आया था बूथ चेक करने

Hapur Fake CBI Inspector Arrested: हापुड़ में लोकसभा चुनाव की वोटिंग के बीच एक व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी एक बूथ की चेकिंग करने पहुंचा था। लेकिन पुलिस को उस पर शक हो गया। पुलिस ने आरोपी की कार भी जब्त कर ली है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है कि उसका फर्जीवाड़ा करने का मकसद क्या था।

विज्ञापन
पुलिस ने आरोपी को अरेस्ट कर लिया है।

UP Crime News: उत्तर प्रदेश के हापुड़ में पुलिस ने एक फर्जी सीबीआई अधिकारी को गिरफ्तार किया है। आरोपी उत्तर प्रदेश सरकार लिखी गाड़ी में वर्दी पहनकर आया था। आरोपी हापुड़ कोतवाली देहात के एलएन पब्लिक स्कूल मतदान केंद्र के पास से दबोचा गया है। उसने पुलिस को ये कहकर गुमराह करने की कोशिश की कि वह इलेक्शन ड्यूटी पर है। उसे मतदान केंद्र की चेकिंग करनी है। लेकिन पुलिस को संदेह हुआ। जब उसकी जांच की गई, तो फर्जीवाड़ा सामने आ गया।

आरोपी की पहचान हापुड़ के मोहल्ला ज्ञान लोक निवासी अंकित गर्ग के तौर पर हुई है। वह लाल बत्ती लगी गाड़ी में नकली अधिकारी बनकर घूम रहा था। जांच के बाद पता लगा कि वह सीबीआई अधिकारी नहीं है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है। पुलिस ये भी पता करने की कोशिश कर रही है कि उसने पहले कोई लूट की वारदात आदि तो नहीं की।

विज्ञापन

मध्य प्रदेश में भी दबोचा गया था फर्जी अधिकारी

इससे पहले मध्य प्रदेश के मंडला जिले की बम्हनी पुलिस ने भी एक फर्जी सीबीआई अधिकारी को दबोचा था। आरोपी लोगों के साथ ठगी की वारदात करता था। पुलिस ने आरोपी के पास से फर्जी नियुक्ति पत्र, आईडी कार्ड और 25 हजार रुपये कैश जब्त किया था। आरोपी का नाम वीरेंद्र कुशराम था। पुलिस ने बताया था कि वह कई लोगों से ठगी कर चुका था।

यह भी पढ़ें:हे ईश्‍वर! 24 घंटे में खाते थे स‍िर्फ एक खजूर, गोवा में 2 भाइयों की दर्दनाक मौत, जानें पूरा मामला

विज्ञापन

इससे पहले हापुड़ में पुलिस एक फर्जी आईएएस को गिरफ्तार किया था। 10वीं फेल ये आरोपी लोगों को नौकरी दिलाने के बहाने ठगता था। कई लोगों को शिकार बना भी चुका था। आरोपी से फर्जी आईकार्ड, आईफोन और कैश बरामद हुआ था। आरोपी के खिलाफ बाबूगढ़ के रहने वाले अनिल ने कंप्लेन की थी। उसे चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी लगवाने के बहाने डेढ़ लाख ठगे गए थे। आरोपी प्रियांश उससे सत्संग में मिला था।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola