हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

ग्रेटर नोएडा में युवक की मौत, परिजनों ने शव सड़क पर रखकर किया हंगामा

Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा के जैतपुर में बृहस्पतिवार सुबह 33 वर्षीय हरिंदर कुमार की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। परिजनों ने कंपनी मालिक पर साजिशन करंट लगाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। इस घटना के बाद क्षेत्र में लोगों का गुस्सा उबाल मार गया।

विज्ञापन

Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा के जैतपुर में बृहस्पतिवार सुबह 33 वर्षीय हरिंदर कुमार की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। परिजनों ने कंपनी मालिक पर साजिशन करंट लगाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। इस घटना के बाद क्षेत्र में लोगों का गुस्सा उबाल मार गया। आक्रोशित परिजनों और स्थानीय लोगों ने जैतपुर गोलचक्कर के पास शव सड़क पर रखकर प्रदर्शन किया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामला शांत कराया।

लंबे समय से नहीं मिला था वेतन
मूल रूप से बिहार निवासी हरिंदर कुमार अपने परिवार के साथ जैतपुर में रहता था। उसकी पत्नी मालती और दो छोटे बच्चे हैं। परिजनों ने बताया कि हरिंदर एक कंपनी में वाहन लगाकर काम करता था और उसका काफी समय से वेतन बकाया था। बृहस्पतिवार सुबह जब वह वेतन की मांग को लेकर कंपनी पहुंचा तो कुछ ही देर बाद उसकी संदिग्ध हालात में मौत की सूचना मिली।

करंट लगाकर मारने का आरोप
परिजनों का आरोप है कि कंपनी मालिक व अन्य लोगों ने षड्यंत्र के तहत उसे करंट लगाकर मार डाला। घटना की जानकारी मिलते ही सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण जैतपुर गोलचक्कर पर एकत्र हो गए। शव को सड़क पर रखकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने कंपनी मालिक की तत्काल गिरफ्तारी और मृतक के परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग की।

विज्ञापन

पोस्टमार्टम के लिए भेजा शव
पुलिस का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों की पुष्टि हो सकेगी। परिजन आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े हुए है।

ये भी पढ़ें: Nikki Murder Case आगरा व चंडीगढ़ के लैब में भेजे गए वायरल 5 वीडियो, सामने आएगा सच

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola