News24 हिंदी
न्यूज 24 डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।
Read More---विज्ञापन---
Greater Noida News : ग्रेटर नोएडा वेस्ट में अभी तक निवासियों की समस्या से संबंधित मामले सामने आते थे। अब सोसायटी में काम करने वाले वर्कर भी समस्याओं से जूझ रहे है। परेशान होकर वर्करों ने मंगलवार को हड़ताल कर दी। मैन पाॅवर के हड़ताल करने पर पूरे दिन सोसायटी में व्यवस्था चरमरा गई। महागुन मायवुड्स सोसायटी में हुई हड़ताल का कारण वर्करों को समय पर सैलरी नहीं मिलना है।
लोगों का कहना है कि सोसायटी में मेंटेनेंस चार्ज मीटर से वसूला जाता है। जो मालिक चार्ज नहीं देता है उसकी बिजली काट दी जाती है। ऐसे में सभी लोग समय पर मेंटेनेंस चार्ज देते है। पूरा चार्ज देने के बाद भी साफ सफाई करने वाले वर्करों की सैलरी समय पर नहीं दी जा रही है। कई महीनों से सफाई करने वाले वर्करों को वेतन नहीं मिला है। इसी वजह से मंगलवार को हड़ताल की गई।
सोसायटी में रहने वाले अनिल वर्मा ने बताया कि पूरा मेंटेनेंस चार्ज देने के बाद भी सुविधा नहीं मिल रही है। कभी लिफ्ट अटक जाती है तो कभी वर्कर हड़ताल पर चले जाते है। सोसायटी के लोगों को सुविधा नहीं मिल पा रही है। टावर 10, 11 व 12 की लिफ्ट खराब पड़ी हुई है। इस समस्या का समाधान नहीं किया जा रहा है।
मंगलवार को हुई हड़ताल की वजह से लोगों के घरों के सामने से कूड़ा नहीं उठा। सोसायटी परिसर में सफाई भी नहीं हुई। सोसायटी में जगह-जगह कूड़े का ढेर लगा हुआ है। सोासयटी के लोगों ने कड़ा विरोध जताते हुए कहा है कि समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वह लोग धरना प्रदर्शन करने पर मजबूर होंगे।
ग्रेटर नोएडा में घर खरीदने वाले लोगों में शामिल विनोद कुमार, अनिल व कई अन्य का कहना है कि न सोसायटी में सुविधा मिल रही है और न ही सड़क पर। सोसायटी में आए दिन बिजली कटौती, लिफ्ट फंसने, प्लास्टर गिरने जैसी घटनाएं होती है। सड़क पर निकलो तो पब्लिक ट्रांसपोर्ट की सुविधा मौजूद नहीं है। यहां घर खरीदकर लोग खुद को ठगा हुआ सा महसूस कर रहे है।
न्यूज 24 पर पढ़ें उत्तर प्रदेश / उत्तराखंड, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।