---विज्ञापन---

ग्रेटर नोएडा वेस्ट में सुविधाओं का टोटा, लोग बोले पब्लिक ट्रांसपोर्ट के नाम पर हो रहा धोखा

Greater Noida News : ग्रेटर नोएडा वेस्ट में बनी 100 से अधिक सोसायटी व गांव में रहने वाले लोगों की संख्या 5 लाख के करीब है। लंबे समय से मेट्रो व सिटी बस की मांग की जा रही है। हर बार बस आश्वासन ही मिलता है। सरकारी अस्पताल, कम्युनिटी सेंटर जैसी बेसिक सुविधाएं यहां पर नहीं है।

---विज्ञापन---

Greater Noida News : ग्रेटर नोएडा वेस्ट में अपने सपनों का आशियना खरीदने वाले लोगों की समस्याएं लगातार जारी है। पब्लिक ट्रांसपोर्ट की सुविधा के नाम पर लोगों के साथ धोखा हुआ है। सिटी बस सेवा, मेट्रो, पार्क, स्टेडियम की मांग अब जोर पकड़ रही है। रविवार को भी लोगों ने सेक्टर 16 पार्क में इन मुद्दों को लेकर प्रदर्शन किया था। लोगों की मांग है कि ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण को इस ओर ध्यान देना चाहिए।

5 लाख लोगों को सुविधाओं की जरूरत

ग्रेटर नोएडा वेस्ट में बनी 100 से अधिक सोसायटी व गांव में रहने वाले लोगों की संख्या 5 लाख के करीब है। कासा ग्रीन सोसायटी में रहने वाले महेश यादव, अनुपमा मिश्रा ने बताया कि लंबे समय से मेट्रो व सिटी बस की मांग की जा रही है। हर बार बस आश्वासन ही मिलता है। सरकारी अस्पताल, कम्युनिटी सेंटर जैसी बेसिक सुविधाएं यहां पर नहीं है। लोगों का कहना है कि अब वह चुप नहीं बैठने वाले। वह लोग अपना हक लेकर रहेंगे।

---विज्ञापन---

आटो चालक करते है मनमानी

ग्रेटर नोएडा वेस्ट में पब्लिक ट्रांसपोर्ट नहीं होने का फायदा आटो चालक उठाते है। वह 100 रूपये कम में कही जाने को तैयार ही नहीं हाते है। लोगों का कहना है कि गौर सिटी गोलचक्कर से मेट्रो 51 तक जाने के लिए आटो चालक सौ रूपये मांगते है, जबकि साधारण किराया 30-40 रूपये है। आफिस में लेट न हो जाए, इस वजह से लोगों को आटो चालक की मनमानी सहनी पड़ती है।

न सोसायटी में सुविधा न सड़क पर

ग्रेटर नोएडा में घर खरीदने वाले लोगों में शामिल विनोद कुमार, अनिल व कई अन्य का कहना है कि न सोसायटी में सुविधा मिल रही है और न ही सड़क पर। सोसायटी में आए दिन बिजली कटौती, लिफ्ट फंसने, प्लास्टर गिरने जैसी घटनाएं होती है। सड़क पर निकलो तो पब्लिक ट्रांसपोर्ट की सुविधा मौजूद नहीं है। यहां घर खरीदकर लोग खुद को ठगा हुआ सा महसूस कर रहे है।

---विज्ञापन---

इन सोसायटी के लोगों ने खोला मोर्चा

कासा ग्रींस, गौर सिटी, पंचशील, रायल कोर्ट, निराला एस्पायर, गुलशन बेलिना, फ्रेंच अपार्टमेंट, अजनारा ली गार्डन, ला सोलरा समेत कई अन्य

First published on: Jun 23, 2025 02:15 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola