हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

ग्रेटर नोएडा वेस्ट की एक सोयायटी में गहराया साढ़े 3 करोड़ की पेंटिंग का विवाद, जानिए क्या है पूरा मामला

Greater Noida News : ग्रेटर नोएडा वेस्ट की गौर सिटी दो की 11 एवेन्यू में साढ़े 3 करोड़ की पेंटिंग का मामला तूल पकड़ता दिख रहा है। पेंटिंग विवाद इतना गहरा गया है कि डिप्टी रजिस्टार द्वारा भेजे गए नोटिस के बदले उल्टा डिप्टी रजिस्ट्रार से ही प्रमाणिकता पेश करने के लिए कह दिया है। पढ़ें ग्रेटर नोएडा वेस्ट से प्रवीण विक्रम सिंह की रिपोर्ट।

विज्ञापन
गौर सिटी दो 11 एवेन्यू

Greater Noida News : ग्रेटर नोएडा वेस्ट की गौर सिटी दो की 11 एवेन्यू में साढ़े 3 करोड़ की पेंटिंग का मामला तूल पकड़ता दिख रहा है। पेंटिंग विवाद इतना गहरा गया है कि डिप्टी रजिस्टार द्वारा भेजे गए नोटिस के बदले उल्टा डिप्टी रजिस्ट्रार से ही प्रमाणिकता पेश करने के लिए कह दिया है। ऐसे में यह कहना गलत नहीं होगा कि डिप्टी रजिस्ट्रार कार्यालय के पत्र को AOA (अपार्टमेंट ओनर एसोसिएशन) ने फर्जी मान लिया है।

निवासियों ने की थी शिकायत

सोसायटी में रहने वाले निवासियों ने वित्तीय अनियमितताओं को लेकर डिप्टी रजिस्टार को ईमेल से शिकायत भेजी थी। उस शिकायत के आधार पर डिप्टी रजिस्ट्रार ने AOA को नोटिस जारी कर कहा था कि जो साढ़े 3 करोड़ की पेंटिंग परियोजना के तहत सोसायटी में कार्य कराया गया है। उसकी पूरी जानकारी मुहैया कराए। जानकारी मुहैया कराने के बजाय AOA ने उल्टा डिप्टी रजिस्टार से ही उस पत्र की प्रमाणिकता मांग ली है। AOA अध्यक्ष सचिन त्यागी की तरफ से डिप्टी रजिस्ट्रार को लिखे गए पत्र में कहा गया है कि उनका जो नोटिस प्राप्त हुआ है वह जाली या धोखाधड़ी तो नहीं है। इसके लिए डिप्टी रजिस्ट्रार इसकी पुष्टि करें और जिस निवासी ने शिकायत की है उसकी भी जानकारी उपलब्ध कराए। जिससे की डिप्टी रजिस्ट्रार कार्यालय को बिंदुवार जवाब दिया जा सके। यह पहला मामला सामने आया है जब डिप्टी रजिस्ट्रार की तरफ से जारी किए गए किसी नोटिस पर उल्टा नहीं उनके कार्यालय से जवाब मांग लिया गया हो।

29 जून को समाप्त हो रहा है कार्यकाल

निवासियों का कहना है कि वर्तमान AOA का कार्यकाल 29 जून को समाप्त हो रहा है। इससे पहले पेंटिंग पर तीन बैठक हो चुकी है। किसी में कोई वोटिंग नहीं कराई गई, जबकि बैठक में मालिक व किराएदार सभी शामिल हो सकते हैं। इसके बावजूद भी नियम को अनदेखा किया गया।

विज्ञापन

डिप्टी रजिस्ट्रार कार्यालय के जवाब का इंतजार

एओए की तरफ से डिप्टी रजिस्ट्रार कार्यालय से मांगे गए सबूत के बाद इस मामले में नया मोड़ आ गया है। अब सोसायटी के हर निवासी को डिप्टी रजिस्ट्रार कार्यालय के जवाब का इंतजार है कि वह इस मामले में AOA को सबूत देंगे या फिर अपने अधिकार के तहत कोई निर्णय लेंगे।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola