---विज्ञापन---

UP International Trade Show: ग्रेटर नोएडा की सड़कें चमकाने का काम शुरू, पार्किंग में हो रहा युद्ध स्तर पर काम

Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा में 25 से 29 सितंबर तक होने वाले यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो के मद्देनजर इंडिया एक्सपो मार्ट और आसपास के क्षेत्रों को दुरुस्त करने का कार्य युद्धस्तर पर चल रहा है. एक्सपो मार्ट गोलचक्कर से लेकर नासा पार्किंग तक की लगभग 1 किलोमीटर लंबी सड़क पर रिसर्फेसिंग का काम शुरू हो चुका है.

---विज्ञापन---

Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा में 25 से 29 सितंबर तक होने वाले यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो के मद्देनजर इंडिया एक्सपो मार्ट और आसपास के क्षेत्रों को दुरुस्त करने का कार्य युद्धस्तर पर चल रहा है. एक्सपो मार्ट गोलचक्कर से लेकर नासा पार्किंग तक की लगभग 1 किलोमीटर लंबी सड़क पर रिसर्फेसिंग का काम शुरू हो चुका है. इस रूट पर वीवीआईपी मूवमेंट होगा. सड़कों को चमकाने का काम शुरू कर दिया गया है.

2 दिनों में पूरा होगा काम

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के वरिष्ठ प्रबंधक राजेश कुमार निम ने बताया कि इस रूट पर दोनों तरफ डेढ़-डेढ़ मीटर चैड़ीकरण का कार्य पहले ही पूरा कर लिया गया है. अब नई सड़क की रिसर्फेसिंग का काम 2-3 दिनों में पूरा हो जाएगा.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा को मिलेगी हाईटेक बिजली सप्लाई, तीन नए केंद्र होंगे शुरू

अंडरपास और डिवाइडर भी बन रहे आकर्षक

गलगोटिया अंडरपास की दीवारों पर आकर्षक पेंटिंग्स, डिवाइडरों की रंगाई-पुताई और सेंट्रल वर्ज में हरियाली बढ़ाने के लिए पौधारोपण का काम भी किया जा रहा है. इसके अलावा सभी बस स्टैंड्स की मरम्मत और सजावट का काम भी प्रगति पर है.

---विज्ञापन---

40 ई-बसों का होगा संचालन

ट्रेड शो के दौरान कुल 40 ई-बसों का संचालन किया जाएगा जिससे प्रदर्शनी स्थल तक पहुंचने में लोगों को किसी प्रकार की असुविधा न हो. नासा पार्किंग में जलभराव नहीं होगा. इसके लिए स्मार्ट ड्रेनेज व्यवस्था की जा रही है. नासा पार्किंग को लेकर विशेष तैयारी की जा रही है. बारिश के दौरान यह क्षेत्र जलभराव से प्रभावित हो सकता है इसलिए मिट्टी का भराव कर जमीन को समतल किया जा रहा है. जल निकासी के लिए नालियों का निर्माण किया गया है. गिट्टी बिछाकर कीचड़ से बचाव के उपाय किए जा रहे है.

ये भी पढ़ें: UP International Trade Show: Audi-मर्सिडीज के नए मॉडल करेंगे आकर्षित, इलेक्ट्रिक वाहनों की भी दिखेगी झलक

---विज्ञापन---
First published on: Sep 20, 2025 08:17 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola