Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा वेस्ट से साइबर फ्रॉड का एक मामला सामने आया है। यहां एक महिला कारोबारी के साथ 64 लाख रुपये की ठगी हुई है। महिला कारोबारी ने पुलिस में इसकी शिकायत की। साइबर ठगी का शिकार हुई महिला ने बताया कि उसे पहले एक व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ा गया। इसके बाद उसके साथ 64 लाख की ठगी की गई। पुलिस ने महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है।
ग्रेटर नोएडा वेस्ट में रहने वाली महिला कारोबारी ने पुलिस को बताया कि यह सिलसिला पिछले साल 29 जुलाई को शुरू हुआ। उस वक्त महिला कारोबारी शाहिना परवीन को एक व्हाट्सएप ग्रुप पर जोड़ा गया। इस व्हाट्सएप ग्रुप का नाम C77 था।
स्टॉक और शेयर में निवेश करने का दिया झांसा
साइबर ठगों ने महिला कारोबारी को मिलाए एसेट इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के स्वामित्व वाले एप्लीकेशन के माध्यम से स्टॉक और शेयर में निवेश करने का झांसा दिया। पहले रजिस्ट्रेशन करा कर छोटा-छोटा निवेश कराया और उसका मुनाफा भी दिखाया। लंबे समय तक चले इस सिलसिले के बाद महिला कारोबारी को आरोपियों पर भरोसा हो गया। फिर 16 बार के अलग-अलग ट्रांजैक्शन से साइबर ठगों ने 64 लाख 40 हजार की ठगी कर ली।
ऐसे हुई जानकारी
पीड़ित महिला कारोबारी को शुरू में तो ठगी का पता नहीं चला। मोटी रकम निवेश करने के बाद ऑनलाइन उसको उसका मुनाफा दिखाता रहा, लेकिन जब उन्होंने रकम निकालनी चाही तब पता चला कि यह फर्जी ऐप है। जिस पर सिर्फ ऑनलाइन रकम दिखती है, उसको निकाला नहीं जा सकता है।
यह भी पढ़ें: Ganga Expressway पर नया अपडेट, जुड़ेंगे 3 राज्य और 12 जिलों को मिलेगा फायदा, कितना टोल टैक्स?
ठगी करने के बाद तोड़ दिया संपर्क
आरोपी साइबर ठगों ने महिला कारोबारी से ठगी करने के बाद उनसे संपर्क तोड़ दिया है। पीड़ित महिला कारोबारी की तरफ से अब 19 जून को साइबर क्राइम थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है और एनसीआरटी पोर्टल पर भी शिकायत की गई है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही साइबर ठगों को काबू किया जाएगा।
संबंधित खबरें
CM योगी का ऐलान, प्रयागराज के कसारी-मसारी का नया नाम होगा 'श्रीकृष्ण पुरी'
10 hrs agoअंकिता भंडारी हत्याकांड में तीनों दोषियों को उम्रकैद, पुलिस ने दी जानकारी
11 hrs agoनारीशक्ति के सशक्तिकरण से उज्ज्वल होगा भविष्य: CM योगी आदित्यनाथ
18 hrs agoमां मुस्कान को मौत की सजा, मासूम 'राधा' का क्या होगा? कहां जाएगी बच्ची
18 hrs ago'यह मर्डर नहीं, आत्महत्या थी', इन्फ्लुएंसर श्रद्धा दुबे का वीडियो आया सामने
19 hrs agoUP में आज से नया नियम लागू, मिठाई के ट्रे पर लिखनी होगी Expiry Date
19 hrs agoमौत की सजा सुनते ही फफक फफक कर रोए मुस्कान-साहिल, छोड़ दिया खाना
21 hrs agoअंकिता भंडारी केस: धामी सरकार की संवेदनशीलता और सख्त कार्रवाई
1 day agoअंकिता भंडारी केस: धामी सरकार की पैरवी, दोषियों को उम्रकैद
1 day ago'3 महीने में कराएं चुनाव', यूपी पंचायत इलेक्शन पर हाईकोर्ट ने दिया आदेश
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines