Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क कोतवाली क्षेत्र में पुलिस और बदमाशों के बीच आज सुबह मुठभेड़ हो गई। सेक्टर 148 मेट्रो के समीप से जाने वाले रास्ते पर 25 हजार के इनामी बदमाश को गोली लगने की खबर मिली है। घायल बदमाश की पहचान शाहिद के रूप में हुई है। वह दिल्ली की न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी जाकिर नगर का रहने वाला बताया जा रहा है। बदमाश शाहिद गौ तस्करी की घटना को अंजाम देता था और लंबे समय से फरार चल रहा था। बता दे कि गौ तस्करी के लिए शाहिद महंगी लग्जरी गाड़ियों का इस्तेमाल करता था, ताकि पुलिस का शक उस पर न जाए।
लग्जरी कार का करते थे इस्तेमाल
गौ तस्करी करने के लिए आरोपी बदमाश लग्जरी कार का इस्तेमाल करते थे। जिससे कि पुलिस को उन पर शक ना हो। बदमाश के कब्जे से तमंचा, कारतूस के अलावा अर्टिगा कार भी बरामद की गई है। बदमाश अपने साथियों के साथ मिलकर अपराधिक घटनाओं को अंजाम देता था।
ये भी पढ़ें-हिंडन एयरपोर्ट से इंडिगो एयरलाइंस 20 जुलाई से शुरू करेगी उड़ान, जानिए किन-किन शहरों के लिए मिलेगी प्लाइट
मुखबिर से मिली थी खास सूचना
नॉलेज पार्क कोतवाली प्रभारी डॉक्टर विपिन यादव ने बताया कि गोली से घायल हुए बदमाश शाहिद के संबंध में मुखबिर से खास सूचना मिली थी। इसी आधार पर सेक्टर 148 के पास चैकिंग की जा रही थी। कार में सवार शाहिद जब आता हुआ दिखा तो उसके रोकने का प्रयास किया गया। उसने पुलिस टीम पर गोली चला दी, जवाबी कार्रवाई में उसको गोली लगी है।
चेन स्नेचर को भी लगी गोली
पिछले 12 घंटे के अंदर नोएडा ग्रेटर नोएडा में लगातार दूसरी मुठभेड़ हुई है। देर रात सेक्टर 39 कोतवाली पुलिस से हुई मुठभेड़ में दो चैन स्नेचर को गोली लगी थी। दोनों बदमाश राह चलते लोगों से मोबाइल लूट लेते थे।
ये भी पढ़ें- यमुना एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा, हाई स्पीड में बस टकराई, एक दर्जन से अधिक घायल
संबंधित खबरें
BSP में वापसी को बेचैन आकाश आनंद! मायावती से मांगी माफी, कहा- गलत समझी गई मेरी चुप्पी
1 hr ago'मोहम्मद' दीपक उत्तराखंड में अरेस्ट, बिजनेसमैन ने लगाया पीटने और थमकाने का आरोप
1 hr agoसीएम पुष्कर धामी ने वन क्लिक के माध्यम से 9,93,886 पेंशनरों को ₹147.34 करोड की पेंशन का किया भुगतान
22 hrs agoशाहजहांपुर में डबल मर्डर, मंदिर में दो साधुओं की बेरहमी से हत्या, बिस्तर पर जलाए शव
1 day ago'छोटे कॉकरोच', बच्चों से PM मोदी पर बनवाई आपत्तिजनक रील, एटा में होम ट्यूटर प्रतिभा पर FIR दर्ज
1 day ago'इच्छा तो नहीं लेकिन…', क्या अपर्णा यादव को समाजवादी पार्टी के गढ़ से UP विधानसभा चुनाव में उतारेगी BJP?
1 day agoयूपी में आएगा जापान का बड़ा निवेश, नोएडा-मथुरा में ग्रीन हाइड्रोजन प्लांट की तैयारी
1 day agoलवर से शादी करने के लिए पति को उतारा मौत के घाट, सुपारी देने के लिए 10 लाख में बेच दी जमीन
1 day agoसौरभ हत्याकांड: नीले ड्रम केस में मुस्कान और साहिल दोषी करार, अब सजा का इंतजार
1 day agoराज्यसभा चुनाव: अखिलेश का बड़ा सरप्राइज, कौन हैं धनराज नथवानी? जो राम गोपाल यादव के साथ बने SP प्रत्याशी
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines