Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा की थाना सूरजुपर पुलिस ने एक फर्जी दरोगा को गिरफ्तार किया है। पुलिस का दावा है कि आरोपी पुलिस की धौंस दिखाकर टोल प्लाजा पर टोल टैक्स नहीं देता था। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से नकली आईकार्ड, आधार कार्ड और कार बरामद किए हैं।
पुलिस टीम पर झाड़ने लगा रौब
सेंट्रल नोएडा जोन के डीसीपी शक्ति मोहन अवस्थी ने बताया कि रविवार को कलेक्ट्रेट के सामने से परी चौक की तरफ जाने वाली सर्विस रोड पर एक युवक संदिग्ध दिखाई दिया। टीम ने उससे बातचीत की तो उसने खुद को पुलिसकर्मी बताते हुए रौब झाड़ना शुरू कर दिया। पहचान पत्र मांगने पर उसने दिखाने में भी देरी नहीं की। जांच करने पर पता चला कि राहुल राणा के नाम से बना उसका पहचान पत्र फर्जी है। इसके बाद पुलिस उसे लेकर थाने पहुंची पूछताछ शुरू की, जिसके बाद आरोपी ने फर्जी दरोगा होने की बात स्वीकार की। आरोपी की पहचान सूरजपुर के गांव देवला निवासी राहुल सिंह सिसौदिया के रूप में हुई है।
टोल टैक्स पर करता था आईकार्ड का इस्तेमाल
डीसीपी ने बताया कि आरोपी ने पूछताछ के दौरान एक मोबाइल ऐप के माध्यम से उसने कुछ माह पहले ही उत्तर प्रदेश पुलिस के फर्जी उपनिरीक्षक का आईकार्ड तैयार किया था। उसने पुलिस का पहचान पत्र राहुल राणा के नाम से बनवाया हुआ था। पूछताछ में उसने पुलिस को बताया कि 17 मई की शाम वह एक शादी समारोह में आगरा गया था। उसने यमुना एक्सप्रेसवे पर जेवर टोल प्लाजा समेत दो टोल पर इसका इस्तेमाल किया। कार्ड दिखाकर वह टोल टैक्स पर बिना भुगतान किए कई बार यात्रा कर चुका है। इस संबंध में पुलिस ने जेवर टोल प्लाजा पर तैनात कर्मचारियों से बात की तो उन्होंने इसकी पुष्टि की। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।
मोबाइल ऐप से फर्जी आईकार्ड
आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वह मूलरूप से जिला हाथरस का रहने वाला है। पिछले 10 वर्षों से परिवार के साथ देवला गांव में रहता है। वह 12वीं पास है और वर्तमान में ग्रेटर नोएडा स्थित एलईडी बनाने वाली कंपनी में नौकरी करता है। उसने बताया कि पिछले दिनों सोशल मीडिया पर वीडियो देखकर उसने मोबाइल ऐप के माध्यम से पुलिस का फर्जी पहचान पत्र बनाने का विचार आया। टोल प्लाजा पर लगने वाले टैक्स को बचाने और अन्य जगह रौब दिखाने के लिए उसने यह कार्ड बनवा लिया।
पहले भी पकड़े जा चुके फर्जी पुलिसकर्मी
इससे पहले भी जिले में कई फर्जी पुलिसकर्मी पकड़े जा चुके हैं। 9 मई 2025 को सेक्टर-49 पुलिस ने एक फर्जी पुलिसकर्मी को गिरफ्तार किया। वह लोगों से होमगार्ड में नौकरी लगवाने के नाम पर ठगी करता था। 21 जनवरी 2025 को फेज-तीन थाना पुलिस ने डूब क्षेत्र में फर्जी दस्तावेज पर जमीन देने का झांसा देकर ठगी करने वाले फर्जी डिप्टी एसपी को गिरफ्तार किया था। 12 जून 2023 को बीटा-टू थाना पुलिस ने पुलिस की वर्दी पहनकर लोगों से अवैध वसूली करने वाले फर्जी पुलिसकर्मी को गिरफ्तार किया था।
संबंधित खबरें
SIR पर कांग्रेस के विरोध को सीएम धामी ने बताया राजनीतिक हताशा
21 hrs agoयूपी में आज से बंटना शुरू होगा फ्री राशन, जानिए टाइमिंग और जरूरी नियम
1 day agoयूपी में 10 राज्यसभा सांसद निर्वाचित, BJP के 8, सपा के 2 MP निर्विरोध जीते
1 day agoहोली-दिवाली पर मिलेगा मुफ्त सिलेंडर, योगी कैबिनेट में 39 प्रस्ताव मंजूर
1 day agoPM मोदी के नाम पर होगा जेवर एयरपोर्ट का नाम, योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला
2 days agoयूपी में मेडिकल कॉलेज 36 से बढ़कर 85 हुए, बोले मुख्यमंत्री योगी
2 days agoलखनऊ में डबल मर्डर, मां-बेटी की गला घोंटकर हत्या, शव मिलने से मचा हड़कंप
2 days agoदिल्ली-ग्रेटर नोएडा के रास्तों पर रहेगा डायवर्जन, जान लें अल्टरनेट रूट्स
2 days agoयूपी-बिहार से लेकर केरल तक बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में आंधी की चेतावनी
2 days agoसीएम धामी की पैरवी से प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण ने पकड़ी रफ्तार
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines