Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी के संपत्ति विभाग के कर्मचारियों की मुस्तैदी से एक प्रॉपर्टी का फर्जीवाड़ा होने से बच गया। फर्जी तरीके से मूल आवंटी बनकर प्रॉपटी का ट्रांसफर कराने आए व्यक्ति को प्राधिकरण के स्टाफ ने पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। अथॉरिटी की तरफ से सूरजपुर कोतवाली में एफआईआर दर्ज कराई गई है। पुलिस ने आरोपी व्यक्ति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
संपत्ति विभाग की प्रबंधक को हुआ संदेह
दरअसल, सेक्टर पी थ्री में भूखंड संख्या डी-138, पीपी सिंह के नाम आवंटित है। प्रॉपर्टी ट्रांसफर के लिए जरूरी कागजात लगाकर अथॉरिटी में आवेदन किया गया। फिजिकल वेरीफिकेशन के लिए संपत्ति विभाग की तरफ से आवंटी को बुलाया गया। बुधवार को पीपी सिंह नाम से एक व्यक्ति फिजिकल वेरीफिकेशन के लिए संपत्ति विभाग आया। संपत्ति विभाग की प्रबंधक को संदेह हुआ। आधार में लिखिल ब्योरा का भी मिलान किया गया। फोटो और जन्मतिथि का मिलान न होने पर मूल फाइल से पड़ताल की गई। मिलान न होने पर फर्जीवाड़ा की आशंका हुई।
पुलिस ने आरोपी को भेजा जेल
ग्रेटर नोएडा एम्पलाइज एसोसिएशन के अध्यक्ष सोनू भड़ाना भी मौके पर पहुंचे और पुलिस को भी सूचना दी गई। मौके पर पहुंची सूरजपुर कोतवाली पुलिस आरोपी को पकड़कर ले गई। अथॉरिटी के प्रबंधक राजेश सिंह की तरफ से कोतवाली में तहरीर दी गई। पुलिस से एफआईआर दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया है। प्रारंभिक पड़ताल में आरोपी की पहचान महिपाल पुत्र चंद्रपाल सिंह के रूप में की गई है।
फर्जीवाड़े में शामिल आरोपियों पर भी होगी सख्ती
ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी के एसीईओ सुनील कुमार सिंह ने चेतावनी दी है कि प्रॉपर्टी के लेनदेन में फर्जीवाड़ा करने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा। इस प्रकरण के आरोपी की पहचान कर ली गई है। इसके अलावा अन्य जो भी लोग इस तरह के फर्जीवाड़ा में शामिल हैं, उनकी पड़ताल की जा रही है। उनके खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस बाबत पुलिस अधिकारियों से भी बात की गई है। किसी को बख्शा नहीं जाएगा। अथॉरिटी के सीईओ एनजी रवि कुमार ने संपत्ति से जुड़े विभागों को फिजिकल वेरीफिकेशन की प्रक्रिया का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए हैं।
संबंधित खबरें
यूपी होमगार्ड भर्ती 2026 का फाइनल रिजल्ट जारी, चुने गए 41424 उम्मीदवार
9 hrs agoKal Ka Mausam: दिल्ली-यूपी, बिहार में कल कैसा रहेगा मौसम, IMD ने दिया अपडेट; इन राज्यों में हो सकती है भारी बारिश
10 hrs agoयूपी में बढ़ी CNG की कीमतें, लखनऊ-अयोध्या में 2 से 3 रुपये तक हुई महंगी, जानें अपनी सिटी का रेट
11 hrs agoजातिवाद बनाम योगी का समावेशी विकास
12 hrs agoकैंचीधाम जाने का बना रहे हैं प्लान? लॉन्ग वीकेंड से नैनीताल में लगे 'महाजाम' पर पुलिस ने दिया अहम अपडेट
13 hrs agoक्यों हुई अजय राय की छुट्टी, कैसे मिली आराधना को UP की कमान? चुनाव से पहले कांग्रेस ने क्यों बदला चीफ
16 hrs agoनोएडा में 43वीं मंजिल से कूदकर शख्स ने किया सुसाइड, सुपरनोवा सोसाइटी में एक दिन पहले लिया था कमरा
17 hrs agoUP में कांग्रेस ने क्यों खेला 40 साल पुराना 'ट्रिपल कार्ड', जानिए- क्या है सोशल इंजीनियरिंग स्ट्रेटेजी?
19 hrs agoअयोध्या रामजन्मभूमि परिसर में गैस पाइपलाइन फटने से बढ़ी टेंशन, कुछ देर के लिए रोके गए मंदिर के दर्शन
20 hrs agoआराधना मिश्रा बनीं यूपी कांग्रेस की अध्यक्ष, परगट सिंह को मिली पंजाब की कमान
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines