हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने जाम से निपटने के लिए बनाया प्लान, एक्सपर्ट निकालेंगे समाधान

Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा में आए दिन जाम लगता है। कई किलोमीटर लंबे जाम से वाहन चालक परेशान होते रहते हैं। अब तक इसका कोई समाधान नहीं निकला है।

विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा में आए दिन लगता है जाम

Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा के मुख्य गोलचक्कर परीचौक और ग्रेटर नोएडा वेस्ट में जाम की समस्या के लिए निपटने के लिए ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों ने तैयारी कर ली है। पहले चरण में परीचौक और ग्रेटर नोएडा वेस्ट में जाम की समस्या से छुटकारा मिलेगा। इसके लिए स्कूल ऑफ प्लानिंग एंड आर्किटेक्चर के विशेषज्ञ गहन अध्ययन के बाद समाधान निकालेंगे। सड़कों को चौड़ा करके, अंडरपास बनाकर और ओवरब्रिज बनाकर जाम से निपटने का प्रयास किया जाएगा।

किया जाएगा समझौता 

स्कूल ऑफ प्लानिंग एंड आर्किटेक्चर के विशेषज्ञों से ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के अधिकारी संपर्क कर रहे हैं। उन्हें बताया गया है कि शहर में बढ़ती जनसंख्या के चलते लगातार जाम की समस्या उत्पन्न हो रही है। ऐसे में इसका समाधान निकालना जरूरी है। यदि बात बन जाती है तो प्राधिकरण स्कूल ऑफ प्लानिंग एंड आर्किटेक्चर के बीच एमओयू साइन किया जाएगा।

एयरपोर्ट चालू होने से पहले समाधान जरूरी

वर्तमान में परीचौक के अलावा ग्रेटर नोएडा और कई अन्य शहरी क्षेत्र में जाम की समस्या पीक आवर में तगड़ा जाम लगता है। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के चालू होने के बाद यह समस्या और बढ़ सकती है। ऐसे में एयरपोर्ट के चालू होने से पहले ही प्राधिकरण ने पहल की है कि जाम की समस्या का समाधान ढूंढ निकाला जाए।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: नोएडा में कोरोना का विस्फोट, एक दिन में मिले 45 नए मरीज

सेक्टर 147 से जुड़ेगा एलजी गोलचक्कर

यातायात व्यवस्था सुचारू रखने के लिए ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की तरफ से सड़कें चौड़ी करने का निर्णय लिया गया है। एलजी गोलचक्कर को नॉलेज पार्क एक, दो और तीन के साथ हिंडन नदी पर पुल के जरिये नोएडा के सेक्टर 147 से जोड़ा जाएगा। जिससे कि एलजी गोलचक्कर से परीचैक की तरफ आने वाले वाहनों का दबाव कम हो सके।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: नोएडा प्राधिकरण सीईओ का फरमान, ऐसा नहीं करने पर अधिकारियों पर होगी कार्रवाई

क्या बोले सीईओ?

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार का कहना है कि जल्द ही विशेषज्ञों के अध्ययन से जाम की समस्या से निजात मिलेगी। ग्रेटर नोएडा वेस्ट में 130 मीटर सड़क को भी चौड़ी करने की योजना पर काम चल रहा है। कई अन्य जगहों पर भी सड़कें चौड़ी की जाएंगी।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola