Ghaziabad News: गाजियाबाद में मामूली विवाद को लेकर कुछ अज्ञात हमलावरों ने दो दोस्तों पर जमकर लाठी-डंडो और पत्थरों से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। इस हमले में घायल एक युवक को एक आंख से दिखना बंद हो गया, जबकि उसका दोस्त बेहोश हो गया। मारपीट करने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। इस मामले में एक पीड़ित ने गाजियाबाद के मधुवन बापूधाम थाने में शिकायत की है। पुलिस ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
रास्ते में खड़ी बाइक हटाने को लेकर हुआ विवाद
जानकारी के अनुसार, गाजियाबाद के नीति नगर में राहुल अपने परिवार के साथ रहते हैं। बताया गया है कि बीती 15 जून की रात को वह अपने पड़ोस में रहने वाले चंद्रशेखर के साथ घूमने के लिए निकले थे। इसी दौरान कुछ लोगों ने रास्ते में बाइक खड़ी कर रखी थी जिसके कारण रास्ता बंद हो रहा था। इस पर उन्होने बाइक हटाने की बात कही, तो इसी बात को लेकर उन अज्ञात लोगों से कहासुनी हो गई। आरोप है कि कहासुनी के बाद अज्ञात लोगों ने मिलकर उन दोनों पर लाठी-डंडो और पत्थरों से हमला बोल दिया और उनके साथ जमकर मारपीट की गई। इस दौरान मौके पर हंगामे की स्थिति बन गई।
अज्ञात आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
पीड़ित राहुल का आरोप है कि मारपीट के कारण उसकी एक आंख से उसे दिखना बंद हो गया है और वह घायल हो गया। इसके अलावा उसका दोस्त चन्द्रशेखर भी गंभीर रुप से घायल हो गया। चंद्रशेखर के सिर और गर्दन में गंभीर चोंट लगी हैं। मारपीट के कारण चंद्रशेखर बेहोश होकर गिर गया। मारपीट करने के बाद अज्ञात आरोपी मौके से फरार हो गए। मामले की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। इस मामले में मधुवन बापूधाम थाने में मामले की शिकायत की गई है। पुलिस का कहना है कि अज्ञात लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
संबंधित खबरें
आराधना मिश्रा बनीं यूपी कांग्रेस की अध्यक्ष, परगट सिंह को मिली पंजाब की कमान
7 hrs agoKal Ka Mausam: दिल्ली-NCR में साफ रहेगा आसमान, विदाई की राह पर मानसून; कुछ राज्यों में हो सकती है हल्की बूंदा-बांदी
8 hrs agoकौन हैं आराधना 'मोना' मिश्रा? जिन्हें मिली यूपी कांग्रेस की कमान, समझें 2027 का पूरा सियासी गणित
13 hrs agoBSP में वापसी को बेचैन आकाश आनंद! मायावती से मांगी माफी, कहा- गलत समझी गई मेरी चुप्पी
15 hrs ago'मोहम्मद' दीपक उत्तराखंड में अरेस्ट, बिजनेसमैन ने लगाया पीटने और थमकाने का आरोप
15 hrs agoसीएम पुष्कर धामी ने वन क्लिक के माध्यम से 9,93,886 पेंशनरों को ₹147.34 करोड की पेंशन का किया भुगतान
1 day agoशाहजहांपुर में डबल मर्डर, मंदिर में दो साधुओं की बेरहमी से हत्या, बिस्तर पर जलाए शव
1 day ago'छोटे कॉकरोच', बच्चों से PM मोदी पर बनवाई आपत्तिजनक रील, एटा में होम ट्यूटर प्रतिभा पर FIR दर्ज
1 day ago'इच्छा तो नहीं लेकिन…', क्या अपर्णा यादव को समाजवादी पार्टी के गढ़ से UP विधानसभा चुनाव में उतारेगी BJP?
1 day agoयूपी में आएगा जापान का बड़ा निवेश, नोएडा-मथुरा में ग्रीन हाइड्रोजन प्लांट की तैयारी
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines