Ghaziabad Triple Suicide: दिल्ली से सटे गाजियाबाद में दिल दहला देने वाली घटना हुई है, जिसके चलते शहरभर में दहशत का माहौल बना हुआ है. दरअसल, 3 सगी नाबालिग बहनों ने बिल्डिंग की 9वीं मंजिल से कूदकर सुसाइड कर लिया है. घटना भारत सिटी सोसाइटी की है और रात देररात करीब 2 बजे तीनों बहनों ने छलांग लगाई, जिनके खून से लथपथ शव लोगों ने देखे और शोर मचाया.
कोरिया की यह गेम खेलती थीं तीनों
बता दें कि भारत सिटी सोसाइटी के B-1 टॉवर में फ्लैट 907 मे रहने वाली 16 साल की निशिका, 14 साल की प्राची और 12 साल की पाखी ऑनलाइन गेमिंग ऐप कोरियर लवर गेम खेलने की आदी थी. तीनों बहनें एक साथ रहती थीं और सभी काम एक साथ किया करती थीं. नहाना, खाना, स्कूल जाना, सोना और रोजमर्रा के काम साथ-साथ करती थीं, लेकिन तीनों ने जान देने का काम भी साथ कर लिया.
तीनों की लत के बारे में जानते थे पिता
टीला मोड थाना पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए तीनों शवों को कब्जे में ले लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है. हालांकि अभी तक खुदकुशी करने का कारण पता नहीं चला है, लेकिन पिता चेतन कुमार ने बताया कि तीनों बहनों को गेमिंग ऐप खेलने की आदत थी. वह तीनों को मना करते थे, लेकिन वे मानती नहीं थी और कभी-कभी गेम खेलने के लिए तीनों स्कूल से बंक मार लेती थीं.
रेंट मांगने गई थी मालकिन… कपल ने प्रेशर कूकर सिर पर मारा, फिर लाल रंग के सूटकेस में भर दिया शव
कोरोना काल में लगी गेम खेलने की लत
पिता चेतन कुमार ने बताया कि कोरोना काल में टाइम पास करने के लिए तीनों बहनें मोबाइल गेम खेलती थीं और तभी से तीनों को यह टारगेट बेस्ड गेम खेलने की आदत लगी. बता दें कि चेतन ने 2 शादियां की थीं. पहली से बच्चे नहीं हुए तो बीवी की बहन से शादी कर ली, जिससे 3 बच्चे हुए और फिर पहली बीवी से भी 2 बच्चे हो गए. जिन 3 बहनों ने शादी की है, उनमें से 2 लड़कियां दूसरी बीवी से और एक लड़की पहली बीवी से थी. चेतन की दोनों पत्नियां और पांचों बच्चे साथ ही रहते थे.
Ghaziabad, Uttar Pradesh: Three minor sisters died after jumping off the 9th floor of their residential building in Ghaziabad. The incident occurred around 2 am last night under Tila Mod Police Limits in Loni area. The reason behind the incident is not yet known. However, it is…
— ANI (@ANI) February 4, 2026










