हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

गाजियाबाद में किशोरी का नहाते समय बनाया वीडियो, वायरल करने की धमकी देकर दुष्कर्म करने का आरोप

Ghaziabad News: गाजियाबाद के मुरादनगर के गांव निवासी युवक पर गांव की ही एक किशोरी की नहाते समय वीडियों बनाकर उसे वायरल करने की धमकी देकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि विरोध करने पर किशोरी और उसके पिता को धमकी दी गई और अभद्रता की गई।

विज्ञापन
वीडियो

Ghaziabad News: गाजियाबाद के मुरादनगर के गांव निवासी युवक पर गांव की ही एक किशोरी की नहाते समय वीडियों बनाकर उसे वायरल करने की धमकी देकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि किशोरी के परिजनों ने इसक विरोध किया तो आरोपी ने अपने भाईयों के साथ मिलकर धमकी दी और मारपीट की। इस मामले में अब किशोरी के परिजनों ने मुरादनगर थाने में आरोपी युवक और उसके भाईयों के खिलाफ शिकायत की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

वीडियो वायरल करने की धमकी देकर दुष्कर्म करने का आरोप

जानकारी के अनुसार, गाजियाबाद के मुरादनगर थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाले एक व्यक्ति ने पुलिस से शिकायत करते हुए बताया कि गांव के ही एक युवक ने उनकी नाबालिग बेटी का धोखे से नहाते समय वीडियो बना लिया था। आरोप है कि वह युवक तभी से उनकी बेटी को वीडियो वायरल करने की धमकी देते हुए दुष्कर्म करता रहा है। इस दौरान उनकी बेटी ने इसका जब भी विरोध किया तो आरोपी ने पीड़िता के साथ मारपीट की और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दी। जिसके कारण पीड़िता डर गई।

चार के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज

पुलिस को बताया कि बीते सप्ताह पीड़ित किशोरी ने पूरे मामले की जानकारी अपने परिजनों को दी। इस पर उसके परिजनों ने युवक से इस मामले को लेकर विरोध किया। आरोप है कि इसके बाद आरोपी युवक ने अपने तीन भाईयों के साथ मिलकर किशोरी के पिता के साथ मारपीट की और अभद्रता की। इस मामले में बुधवार देर शाम पीड़ित किशोरी और परिजन थाने पहुंचे और आरोपियों के खिलाफ थाने में शिकायत की है। इस मामले में पुलिस ने आरोपी मतीन सहित उसके तीनों भाईयों के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस अब आरोपियों की तलाश करने में जुटी है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola