हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Nana PatekarGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

गाजियाबाद के मोदीनगर में दहेज के लिए की गई थी शिवानी की हत्या, पति, सास और ससुर गिरफ्तार

Ghaziabad News: गाजियाबाद के मोदीनगर स्थित गदाना गांव में बीते सोमवार को घर के बेडरूम में मिले शिवानी के शव के मामले में पुलिस ने शुक्रवार को उसके पति, सास और ससुर को गिरफ्तार करके घटना का खुलासा कर दिया। पुलिस का दावा है कि दहेज विवाद को लेकर विवाहिता शिवानी की हत्या की गई थी।

विज्ञापन
गाजियाबाद पुलिस

Ghaziabad News: गाजियाबाद के मोदीनगर स्थित गदाना गांव में बीते सोमवार को घर के बेडरूम में मिले शिवानी के शव के मामले में पुलिस ने शुक्रवार को उसके पति, सास और ससुर को गिरफ्तार करके घटना का खुलासा कर दिया। पुलिस का दावा है कि दहेज विवाद को लेकर विवाहिता शिवानी की हत्या की गई थी। पुलिस ने आरोपी पति की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त हथियार चाकू और शिवानी का मोाबइल पफोन भी बरामद कर लिया है। पुलिस ने तीनों को जेल भेज दिया है।

यह भी पढ़ें- कौन है गाजियाबाद का यूट्यूबर पुनीत सुपरस्टार? जिसने पूर्व सीएम पर बनाई थी अशोभनीय वीडियो, अब मांगी माफी

2022 में हुई थी शादी

विज्ञापन

बता दें कि मुजफ्फरनगर के मोहल्ला रामलीला टीला निवासी शिवानी की शादी वर्ष 2022 में मोदीनगर थाना क्षेत्र के गदाना गांव निवासी जितेन्द्र के साथ हुई थी। बीते सोमवार देर रात शिवानी की चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी गई। खून से लथपथ हालत में शिवानी का शव उसके बेडरूम में मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा था और मामले की जांच करने में जुटी थी। शिवानी की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि हुई थी और गला दबाने के बाद चाकू से वार करके हत्या की गई थी। आरोप है कि दहेज की मांग को लेकर विवाद चल रहा था। मृतका शिवानी के भाई पंकज की शिकायत पर पुलिस ने पति सहित छह के खिलाफ दहेज हत्या की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की थी।

यह भी पढ़ें- गाजियाबाद में गैंगरेप पीड़िता मूक-बधिर युवती का शव फंदे पर लटका मिला, जांच में जुटी पुलिस

विज्ञापन

गला दबाने के बाद किए चाकू से वार

गाजियाबाद के मोदीनगर एसीपी अमित सक्सेना के अनसुार, जितेंद्र और शिवानी के बीच काफी समय से विवाद चल रहा था। दोनों के बीच आए दिन झगड़ा होता था। सोमवार रात भी दोनों के बीच विवाद हुआ था। विवाद के दौरान जितेंद्र ने शिवानी के साथ मारपीट शुरू कर दी और गुस्से में शिवानी का गला दबा दिया। जिसके कारण शिवानी बेहोश हो गई। इसके बाद जितेन्द्र ने चाकू से शिवानी पर हमला करके हत्या कर दी और शिवानी का मोबाइल और चाकू को घर में छिपाकर फरार हो गया। शुक्रवार को पुलिस टीम ने आरोपी जितेन्द्र को मोदीनगर बस स्टैंड से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त चाकू और शिवानी का मोबाइल भी बरामद कर लिया है।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- गाजियाबाद में साइबर ठगों ने दो लोगों से 18.30 लाख रुपये ठगे, ऐसे बनाया धोखाधड़ी का शिकार

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola