कौन है गाजियाबाद का यूट्यूबर पुनीत सुपरस्टार? जिसने पूर्व सीएम पर बनाई थी अशोभनीय वीडियो, अब मांगी माफी

Ghaziabad News: गाजियाबाद के भोपुरा क्षेत्र में रहने वाले यूट्यूबर पुनीत सुपरस्टार उर्फ प्रकाश कुमार ने मंगलवार को प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री बसपा सुप्रीमो मायावती पर अशोभनीय वीडियो बनाई थी। इस मामले में बुधवार देर रात बसपा जिलाध्यक्ष नरेन्द्र मोहित ने शालीमार गार्डन थाने में यूट्यूबर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। जिसके बाद अब यूट्यूबर ने वीडियो जारी करते हुए माफी मांगी है और फिर से ऐसी गलती नहीं करने की बात कही है।

Ghaziabad News, Ghaziabad Police, Ghaziabad crime, Ghaziabad crime news, Puneet Superstar, Youtuber, Mayawati, BSP Ghaziabad, Ghaziabad, Ghaziabad Latest News, गाजियाबाद खबर, गाजियाबाद, गाजियाबाद ताजा खबर, गाजियाबाद पुलिस, पुनीत सुपरस्टार, यूट्यूबर, मायावती, बसपा गाजियाबाद,

यूटयूबर पुनीत सुपरस्टार

Ghaziabad News: गाजियाबाद के भोपुरा क्षेत्र में रहने वाले यूट्यूबर पुनीत सुपरस्टार उर्फ प्रकाश कुमार ने मंगलवार को प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री बसपा सुप्रीमो मायावती पर अशोभनीय वीडियो बनाई थी। इसके बाद यूट्यूबर ने वीडियों को सोशल मीडिया पर भी शेयर कर दिया था। जिसके बाद से गाजियाबाद के बसपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों में इसके प्रति नाराजगी थी। इस मामले में बुधवार देर रात बसपा जिलाध्यक्ष नरेन्द्र मोहित ने गाजियाबाद के शालीमार गार्डन थाने में यूट्यूबर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की थी। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद बाद अब यूट्यूबर ने वीडियो जारी करते हुए माफी मांगी है और फिर से ऐसी गलती नहीं करने की बात कही है।

मंगलवार को बनाई थी वीडियो

गाजियाबाद के भोपुरा क्षेत्र में रहने वाले पुनीत सुपरस्टार का असली नाम प्रकाश कुमार है। पुनीत अक्सर अपने बेतुके वीडियो के लिए जाने जाते हैं। लेकिन इस बार उनके द्वारा बनाई गई एक वीडियो उनके लिए मुसीबत बन गई। मंगलवार को उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होने पूर्व मुख्यमंत्री मायावती को लेकर एक अशोभनीय वीडियो बनाई थी। जिसके बाद उनकी मुश्किलें बढ़नी शुरू हो गई। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए गाजियाबाद बसपा जिलाध्यक्ष नरेन्द्र मोहित ने यूट्यृबर पुनीत सुपरस्टार के खिलाफ शालीमार गार्डन थाने में रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। इसके बाद मामले को बढ़ता देख यूट्यूबर पुनीत सुपरस्टार ने अब माफी मांगी और कहा है कि उनका मकसद किसी की भी भावनाओं को ठेस पहुंचाना नहीं था, अगर किसी की भावना को ठेस पहुंची है तो मैं क्षमा मांगता हूं और भविष्य में ऐसी गलती फिर ना करने की बात कही है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

इंस्टाग्राम पर करोड़ों फॉलोअर्स

पुनीत सुपरस्टार उर्फ प्रकाश कुमार के यूट्यूब पर लगभग 23 हजार से अधिक फॉलोअर्स हैं और इंस्टाग्राम पर फॉलोअर्स की संख्या करोड़ों के पार है। पुनीत दो साल पहले बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 शो में पार्टिसिपेंट किया था। मगर 24 घंटे में ही उन्हे शो से निकाला गया था। इससे पहले उन्होने पूर्व सीएम अखिलेश यादव पर भी वीडियो बनाई थी। जिसमें उन्होने अखिलेश यादव से आईफोन दिलाने की मांग की थी। वहीं अब पूर्व सीएम मायावती को लेकर बनाई गई वीडियो ने उनकी मुश्किलें बढ़ा दी है। बुधवार को बसपा प्रतिनिधि मंडल ने पुनीत के खिलाफ पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ