Ghaziabad News: गाजियाबाद पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। गाजियाबाद कमिश्नर की सिटी जोन पुलिस टीम ने बिहार और मध्य प्रदेश जैसे अलग-अलग राज्यों से गाजियाबाद से चोरी किए गए 211 मोबाइल फोन को ट्रेस करके बरामद किया है। इस दौरान पुलिस टीम ने द्वारा बरामद मोबाइलों की कीमत लगभग 45 लाख रुपये बताई जा रही है। बुधवार को पुलिस टीम ने इन मोबाइलों को पुलिस लाइन में एक कार्यक्रम को आयोजित करके बरामद मोबाइलों के असली मालिकों के सुपुर्द कर दिया है।
पुलिस लाइन में असली मालिकों को लौटाए मोबाइल
गाजियाबाद शहर के अलग-अलग क्षेत्र से चोरी किए गए मोबाइलों को गाजियाबाद कमिश्नरेट की साइबर सेल और तकनीकी टीम ने मिलकर ट्रेस किया है। यह मोबाइल बिहार, मध्य प्रदेश और अन्य विभिन्न राज्यों में ट्रेस किए गए थे। जिसके बाद पुलिस टीम ने इन्हें बरामद किया है। गाजियाबाद सिटी जॉन के डीसीपी धवल जायसवाल के अनुसार, 211 मोबाइल फोन की बरामद की गई है। जिनकी अनुमानित बाजार की कीमत लगभग 45 लख रुपए है। बुधवार को हापुड़ रोड स्थित पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम में पुलिस अधिकारियों ने इन बरामद फोनों के असली मालिकों को फोन वापस किया।
खोए फोन पाकर खिले लोगों के चेहरे
कार्यक्रम के दौरान खोए हुए फोन वापस मिलने पर लोगों के चेहरे पर खुशी देखी गई। इस दौरान डीसीपी सिटी धवल जयसवाल ने कहा कि गाजियाबाद पुलिस का निरंतर प्रयास है कि नागरिकों की खोई हुई चीज उन्हें वापस दिलाई जाएं। पुलिस भविष्य में भी इस तरह के निरंतर प्रयास करती रहेगी। इसके अलावा जिन लोगों ने इन मोबाइलों की चोरी की थी या जो इन्हे चोरी करने में शामिल रहे हैं। उनके खिलाफ भी पुलिस टीम जांच कर रही है और पता लगाने का प्रयास करने में जुटी है।