हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

गाजियाबाद में एक बोरे में लिपटी मिली लाश, कुत्ते नोंच रहे थे शव, जांच में जुटी पुलिस

Ghaziabad News : गाजिबयाद के टीला मोड़ थाना क्षेत्र में शनिवार को इन्द्रप्रस्थ कॉलानी में एक बोरे में लिपटा एक युवक का शव मिला। बताया गया है कि शव को कुत्ते नोंच रहे थे। मामले की जानकारी होते ही लोगों ने तुरंत इसकी सूचन टीला मोड़ पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया, मगर उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी। पढ़ें गाजियाबाद से सचिन अहलावत की रिपोर्ट।

विज्ञापन
Crime

Ghaziabad News : गाजियाबाद में शनिवार को एक बोरे में लिपटा एक अज्ञात शव मिलने से सनसनी फैल गई। कुछ लोगों ने देखा कि बोरे में लिपटे शव को कुत्ते नोंच रहें है। इस पर लोगों ने तुरंत इसकी सूचना गाजियाबाद टीला मोड़ थाना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जानकारी की। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रथम दृष्ठया शव कई दिन पूराना लग रहा है और उसकी उम्र लगभग 30 वर्ष के आस-पास बताई जा रही है। पुलिस मामले की जांच करने में जुट गई है।

कुत्ते नोंच रहे थे शव

जानकारी के अनुसार, गाजिबयाद के टीला मोड़ थाना क्षेत्र में शनिवार को कुछ लोगों ने इन्द्रप्रस्थ कॉलानी में एक बोरे में एक युवक का शव देखा। बताया गया है कि शव को कुत्ते नोंच रहे थे। मामले की जानकारी होते ही मौके पर लोगों की भारी भीड़ एकत्र हो गई। लोगों ने तुरंत इसकी सूचन टीला मोड़ पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया, मगर उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

कहीं ओर हत्या कर शव यहां फेंकने का अंदेशा

मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की जांच की। शवकी हालत को देखकर लग रहा था कि शव कई दिनों पुराना है। मृतक की उम्र लगभग 30 वर्ष के आस-पास बताई जा रही है। पुलिस ने मौके पर मौजूद लोगों ने शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया, मगर सफलता नहीं मिली है। पुलिस ने मौत के कारणों का पता लगाने के लिए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बता दें कि बीती 10 जून को भी गाजियाबाद में एक हरे सूटकेस में महिला कविता की लाश बरामद हुई थी। पुलिस ने मृतका के ससुर और दो देवरों को गिरफ्तार करके हत्याकांड का खुलासा किया था।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola