Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

उत्तर प्रदेश / उत्तराखंड

Ghaziabad News: Ansal Group की बढ़ी मुश्किलें! 7 दिन में 2 FIR दर्ज; जान से मारने की धमकी का मामला

Ghaziabad Ansal Group Row News: अंसल ग्रुप के सिर पर संकट के बादल घने होते जा रहे हैं। दरअसल, अंसल ग्रुप के खिलाफ दो FIR दर्ज हुई है। चलिए जानते है आखिर मामला क्या है?

Author
Edited By : Pooja Mishra Updated: Mar 10, 2025 15:10
Ghaziabad Ansal Group Row News

जुनेद खान

Ghaziabad Ansal Group Row News: रियल एस्टेट इंडस्ट्री का बड़ा नाम ‘अंसल ग्रुप’ का कानूनी संकट खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। दरअसल, अंसल ग्रुप के डायरेक्टर्स के खिलाफ एक बार फिर से FIR दर्ज की गई है। लखनऊ के गोमतीनगर की कुमुद त्रिपाठी ने अंसल ग्रुप के निदेशकों के खिलाफ गाजियाबाद के क्रॉसिंग रिपब्लिक थाने में FIR दर्ज कराई है। कुमुद त्रिपाठी ने अंसल ग्रुप के डायरेक्टर्स पर धोखाधड़ी, प्लॉट हड़पने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है।

---विज्ञापन---

कुमुद ने अपनी FIR में अंसल ग्रुप के डायरेक्टर सुशील अंसल, प्रणव अंसल, जनरल मैनेजर अमित शुक्ला के अलावा कृष्ण राज गोपाल, गजराज सिंह, देवेंद्र कुमार, पवन कुमार को नामजद किया है। पिछले एक सप्ताह में अंसल ग्रुप के निदेशकों के खिलाफ यह दूसरा मुकदमा है।

क्या है इस FIR में?

कुमुद त्रिपाठी ने अपनी FIR में बताया है कि उन्होंने 25 जुलाई 2016 को अंसल ग्रुप के डूंडाहेड़ा स्थित सुशांत एक्वापोलिस प्रोजेक्ट में 128 मीटर का प्लॉट खरीदा था। हाल ही में उन्हें पता चला कि उनके प्लॉट पर कब्जे का प्रयास किया जा रहा है। 29 दिसंबर 2022 को ग्रुप के पदाधिकारियों की शह पर गजराज सिंह को उनके प्लॉट पर कब्जा दिलाने की कोशिश की गई है।

---विज्ञापन---

कुमुद त्रिपाठी का आरोप है कि अब उन्हें जानकारी मिली है कि उनके प्लॉट के फर्जी दस्तावेज तैयार कर लिए गए हैं, जिसके आधार पर प्लॉट की रजिस्ट्री किसी और के नाम कराने की साजिश रची जा रही है। पहले उन्होंने इसकी शिकायत अंसल के निदेशकों से की थी, लेकिन उन्होंने उनकी बातों को अनसुना कर दिया।

यह भी पढ़ें: Gujarat Weather Alert: अहमदाबाद समेत इन शहरों में गर्मी का येलो अलर्ट, 40 से 42 डिग्री तक पहुंचेगा तापमान

इसके बाद कुमुद त्रिपाठी ने पुलिस में अंसल ग्रुप के डायरेक्टर्स के खिलाफ FIR दर्ज करवाई। वहीं, मामले की जांच कर रही एसीपी उपासना पांडे ने बताया कि पुलिस द्वारा इस केस की जांच शुरू कर दी गई है।

एक हफ्ते में 2 FIR दर्ज

बता दें कि अंसल ग्रुप के निदेशकों के खिलाफ एक हफ्ते में यह दूसरा केस है। इससे पहले 5 मार्च को गाजियाबाद अथॉरिटी (GDA) के अवर अभियंता की शिकायत पर क्रॉसिंग रिपब्लिक थाने में भी रिपोर्ट दर्ज की गई थी। आरोप है कि जो फ्लैट आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए बनाए जाने थे, वे नियमानुसार नहीं बनाए गए और उस जमीन पर फ्लैट बनाकर आम ग्राहकों को बेच दिए गए। क्रॉसिंग रिपब्लिक थाना पुलिस भी इसकी जांच कर रही है।

First published on: Mar 10, 2025 03:10 PM

संबंधित खबरें