Ghaziabad News: गाजियाबाद में बदमाशों ने दिनदहाड़े लूट की धटना को अंजाम दिया है। मामला कविनगर थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। जहां बाइक सवार तीन बदमाशों ने स्कूटी सवार मुनीम की आंखों में मिर्ची डाली और पिस्टल के बल रुपयों से भरा बैग लूटकर फरार हो गए। घटना के बाद पीड़ित ने मामले की सूचना पुलिस को दी। घटना के बाद पुलिस में हड़कंप मच गया। थाना पुलिस सहित आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। फिलहाल बदमाशों का कोई सुराग नहीं लगा है। पुलिस पीड़ित से पूछताछ करने में जुटी है।
पिस्टल तानकर किया आतंकित, डाल दी आंखों में मिर्ची
जानकारी के अनुसार, गाजियाबाद के लालकुंआ स्थित अजंता कोल्ड स्टोर में अमित कुमार मुनीम का काम करता है। बताया गया है कि शनिवार और रविवार को बैंकों की छुट्टी होने के कारण सोमवार को बैंक खुले थे। जिसके कारण मुनीम अमित दो दिनों का नगद रुपये बैग में लेकर बैंक में जमा कराने के लिए जा रहा था। बताया गया है कि इस दौरान जब अमित स्कूटी पर सवार होकर कविनगर फ्लाईओवर के नीचे से गुजर रहा था। इसी दौरान पीछे से आई एक बाइक सवार तीन बदमाशों ने उसे रोक लिया और पिस्टल तानकर आतंकित किया। तभी दूसरे बदमाश ने अमित की आंखों में मिर्ची पाउंडर डाल दिया और रुपयों से भरा बैग लेकर मौके से फरार हो गए। बदमाशों के जाने के बाद पीड़ित अमित ने मामले की सूचना पुलिस को दी। लूटे गए बैग में लगभग 8 लाख 15 हजार रुपये बताए जा रहें है।
मौके पर पहुंचे आला अधिकारी
दिनदहाड़े हुई घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमें में हड़कंप मच गया। तुरंत मौके पर कविनगर थाना पुलिस और अन्य आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने बदमाशों की तलाश में काबिंग की, मगर बदमाशों का कोई सुराग नहीं लगा। वहीं मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी पीड़ित मुनीम से पूरे मामले की जानकारी करने में जुटे है। इसके अलावा पुलिस अधिकारियों ने इस घटना के खुलासे के लिए तीन टीमों का भी गठन कर दिया है। पुलिस ने मामले के खुलासे के लिए आस-पास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगालनी शुरू कर दी है।
संबंधित खबरें
कौन हैं आराधना 'मोना' मिश्रा? जो बन सकती हैं यूपी कांग्रेस अध्यक्ष, समझें 2027 का पूरा सियासी गणित
1 hr agoBSP में वापसी को बेचैन आकाश आनंद! मायावती से मांगी माफी, कहा- गलत समझी गई मेरी चुप्पी
3 hrs ago'मोहम्मद' दीपक उत्तराखंड में अरेस्ट, बिजनेसमैन ने लगाया पीटने और थमकाने का आरोप
3 hrs agoसीएम पुष्कर धामी ने वन क्लिक के माध्यम से 9,93,886 पेंशनरों को ₹147.34 करोड की पेंशन का किया भुगतान
1 day agoशाहजहांपुर में डबल मर्डर, मंदिर में दो साधुओं की बेरहमी से हत्या, बिस्तर पर जलाए शव
1 day ago'छोटे कॉकरोच', बच्चों से PM मोदी पर बनवाई आपत्तिजनक रील, एटा में होम ट्यूटर प्रतिभा पर FIR दर्ज
1 day ago'इच्छा तो नहीं लेकिन…', क्या अपर्णा यादव को समाजवादी पार्टी के गढ़ से UP विधानसभा चुनाव में उतारेगी BJP?
1 day agoयूपी में आएगा जापान का बड़ा निवेश, नोएडा-मथुरा में ग्रीन हाइड्रोजन प्लांट की तैयारी
1 day agoलवर से शादी करने के लिए पति को उतारा मौत के घाट, सुपारी देने के लिए 10 लाख में बेच दी जमीन
1 day agoसौरभ हत्याकांड: नीले ड्रम केस में मुस्कान और साहिल दोषी करार, अब सजा का इंतजार
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines