Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

उत्तर प्रदेश / उत्तराखंड

Noida Fire News: नोएडा फेज 2 की एक्सपोर्ट कंपनी में लगी आग, बिल्डिंग पूरी तरह जलकर हुई खाक

Noida Fire News: नोएडा फेज 2 में सोमवार सुबह एक एक्सपोर्ट कंपनी में भीषण आग लग गई। बताया जा रहा है कि आग की वजह से पूरी बिल्डिंग पूरी तरह जलकर खाक हो गई है। नोएडा पुलिस ने ट्विटर पर कहा कि किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। जानकारी के मुताबिक, आग नोएडा थाना […]

Author
Edited By : Om Pratap Updated: Nov 7, 2022 10:26
Noida Fire News: नोएडा फेज 2 में सोमवार सुबह एक एक्सपोर्ट कंपनी में भीषण आग लग गई। बताया जा रहा है कि आग की वजह से पूरी बिल्डिंग पूरी तरह जलकर खाक हो गई है। नोएडा पुलिस ने ट्विटर पर कहा कि किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

जानकारी के मुताबिक, आग नोएडा थाना फेज-2 क्षेत्र के अंतर्गत मस्किन इंटरनेशनल बी-39 में लगी है। आग की सूचना के बाद दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंची। फिलहाल, आग पर काबू पाने की कोशिश जारी है।

---विज्ञापन---

नोएडा पुलिस के मुताबिक, आग पर काबू पाने के लिए दमकल की करीब 12 गाड़ियां मौके पर हैं। जलती हुई इमारत से काला धुंआ निकलता देखा जा सकता है।

First published on: Nov 07, 2022 10:17 AM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.