Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

उत्तर प्रदेश / उत्तराखंड

नोएडा की पॉश सोसाइटी में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख

नोएडा: नोएडा के सेक्टर-70 स्थित पैन ओसिस सोसाइटी के पहली मंजिल पर स्थित एक फ्लैट में शनिवार दोपहर भीषण आग लग गई। आग लगने से फ्लैट में रखा लाखों का सामान जलकर राख हो गया। आग लगने के स्पष्ट कारणों का अभी पता नहीं चला है। दमकल विभाग व पुलिस मामले की छानबीन कर रही […]

Author
Edited By : Amit Kasana Updated: Feb 25, 2023 20:19
noida news, noida crime news, noida fire, noida extension society, fire, noida police
घटनास्थल की तस्वीर

नोएडा: नोएडा के सेक्टर-70 स्थित पैन ओसिस सोसाइटी के पहली मंजिल पर स्थित एक फ्लैट में शनिवार दोपहर भीषण आग लग गई। आग लगने से फ्लैट में रखा लाखों का सामान जलकर राख हो गया। आग लगने के स्पष्ट कारणों का अभी पता नहीं चला है। दमकल विभाग व पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

कोई जानमाल का नुकसान नहीं हुआ

मुख्य दमकल अधिकारी प्रदीप चौबे ने बताया कि मौके पर पहुंची दमकल विभाग की गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। इस घटना में कोई जानमाल का नुकसान नहीं हुआ है। आग लगने की सूचना से सोसाइटी में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आसपास के फ्लैटों से निकलकर इधर-उधर भागने लगे।

---विज्ञापन---

आग के कारणों के बारे में पता किया जा रहा 

मौके पर पहुंचकर फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया। जिसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली। पुलिस के अनुसार आग किस कारण लगी इस बात की जांच की जा रही है। प्राथमिक जांच में शार्ट-सर्किट के कारण आग लगने की बात सामने आ रही है। जांच के बाद ही स्पष्ट कारणों का पता चलेगा।

---विज्ञापन---
First published on: Feb 25, 2023 08:19 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.