Parmod chaudhary
Read More
---विज्ञापन---
Uttar Pradesh Crime: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक युवक ने अपनी ही मौसी को हवस का शिकार बना डाला। रिश्ते की मौसी ने अपनी आपबीती परिजनों को बताई। जिसके बाद पुलिस को शिकायत दी गई। आरोपी का नाम रंजीत कुमार है, जो खखरेरू थाना इलाके का रहने वाला है। आरोपी महिला का दूर के रिश्ते में भांजा लगता है। खागा कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को नामजद किया है।
यह भी पढ़ें:पुलिस क्वार्टर में प्रेमी संग ‘रंगरेलियां’ मनाना महिला इंस्पेक्टर को पड़ा भारी, पहले पिटाई, अब हुई सस्पेंड
महिला ने बताया कि आरोपी 14 जुलाई को शाम करीब साढ़े 6 बजे उसके घर आया था। आरोपी ने कहा कि वह लंबा सफर करके आया है। जिसके कारण थका हुआ है। वह रात को यहीं रुकेगा। मौसी ने उसे मना किया, लेकिन आरोपी ने कहा कि इतनी रात को वह घर नहीं जा पाएगा। क्योंकि अब कोई साधन नहीं मिलेगा।
वह मिन्नतें करने लगा तो मौसी मान गई। उसे खाना खिलाया और बाहर चबूतरे पर सोने को कहा। जिसके बाद आरोपी रात को ढाई बजे आया और दरवाजा खटखटाने लगा। सो रही महिला ने दरवाजा खोला तो आरोपी ने पानी पीने की बात कही। जिसके बाद महिला को दबोच लिया और जबरदस्ती मुंह में कपड़ा ठूंस दिया। इसके बाद उससे रेप किया। उसके बाद आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी और मौके से भाग गया। थाना प्रभारी तेज बहादुर सिंह ने बताया कि केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है। अभी आरोपी फरार है, उसकी तलाश की जा रही है।
यह भी पढ़ें:जेल में महिला अफसर संग कैदी ने बनाए संबंध, बार-बार किया ब्लैकमेल; Viral Video में आया नया मोड़
वहीं, बहराइच जिले के मोतीपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में 10 साल की बच्ची से रेप का मामला सामने आया है। 16 साल के नाबालिग ने बच्ची के साथ रेप किया। बच्ची की हालत बिगड़ गई। परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे, यहां डॉक्टर ने कहा कि बच्ची से रेप हुआ है। आरोपी किशोर को पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है। बच्ची की मां की मौत बीमारी के कारण 9 महीने पहले हो चुकी है।
न्यूज 24 पर पढ़ें उत्तर प्रदेश / उत्तराखंड, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।