पुलिस क्वार्टर में प्रेमी संग 'रंगरेलियां' मनाना महिला इंस्पेक्टर को पड़ा भारी, पहले पिटाई, अब हुई सस्पेंड

Agra News: आगरा में तैनात महिला इंस्पेक्टर और उसके प्रेमी को परिजनों ने क्वार्टर में रंगेहाथों पकड़ा है। इस पर उन्होंने दोनों की जमकर पिटाई की।

Agra News
विज्ञापन

Agra News: आगरा से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। आगरा के सिटी कमिश्नरेट में स्थित थाने में तैनात महिला इंस्पेक्टर पुलिस क्वार्टर में अपने प्रेमी के साथ रंगरेलियां बना रही थी। इस दौरान घरवालों ने दोनों को पकड़ लिया और फिर प्यार का भूत उतार दिया। परिजनों ने महिला इंस्पेक्टर और उसके प्रेमी की जमकर पिटाई की।

प्रेमी के साथ रंगेहाथ पकड़ी गई महिला इंस्पेक्टर

विज्ञापन

सूत्रों की मानें तो महिला इंस्पेक्टर अपने क्वार्टर में प्रेमी के साथ रंगेहाथ पकड़ी गई। लड़के की परिजनों ने महिला इंस्पेक्टर के साथ युवक की भी पिटाई की। मिली जानकारी के अनुसार, महिला इंस्पेक्टर के साथ बेटे का रिश्ता परिजनों को पसंद नहीं है। यही वजह है कि दोनों को साथ देखकर परिजन बुरी तरह से भड़क गए और उनकी पिटाई कर दी।

Agra News

आगरा के सिटी कमिश्नरी में स्थित थाने में तैनात महिला इंस्पेक्टर शैली राणा और उनके प्रेमी लंबे समय से एक दूसरे के साथ हैं। दोनों एक दूसरे से प्यार करते हैं, लेकिन उनके परिवार को यह रिश्ता मंजूर नहीं है। युवक के परिवार को जब दोनों के साथ होने की खबर मिली तो परिजन काफी नाराज हो गए और मौके पर पहुंचकर दोनों की पिटाई कर दी।

विज्ञापन

बता दें कि यह मामला रकाबगंज थाने का है। यहां तैनात एक महिला इंस्पेक्टर का थाना परिसर में सरकारी आवास है। इसमें वह अकेले रहती हैं। शनिवार के शाम 4 बजे दो महिलाएं और कुछ युवक क्वार्टर पर पहुंचे और गाली गलौज करने लगे। परिजन दोनों को घर से बाहर घसीटकर लाए और पिटाई की। सूत्रों की मानें तो  युवक भी इंस्पेक्टर है और उसकी तैनाती मुजफ्फरनगर में है।

महिला इंस्पेक्टर सस्पेंड

विज्ञापन

महिला इंस्पेक्टर शैली राणा का प्रेमी शादीशुदा है। इस घटना से युवक की पत्नी और बच्चे नाराज हैं। इस मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। तस्वीर में आप देख सकते हैं कि एक युवक की कुछ लोग पिटाई कर रहे हैं। पुलिस कमिश्नर ने महिला इंस्पेक्टर के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। उन्होंने इंस्पेक्टर शैली राणा को सस्पेंड कर दिया।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ