हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Greater Noida में किसानों ने घेरा प्राधिकरण का ऑफिस, पुलिस के साथ हुई धक्का-मुक्की, कई हिरासत में लिए

विज्ञापन

Greater Noida News: उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में अपनी विभिन्न मांगों को लेकर 45 गांवों के किसान पिछले 43 दिनों से धरना दे रहे हैं। इसी के तहत मंगलवार को किसानों ने ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के दफ्तर पर ‘डेरा डालो घेरा डालो’ प्रदर्शन किया। इस दौरान पुलिस के साथ किसानों की झड़प भी हुई। पुलिस ने करीब 40 किसानों को हिरासत में लिया है।

45 गांवों के किसान दे रहे हैं धरना

जानकारी के मुताबिक, अखिल भारतीय किसान सभा के बैनर तले 45 गांवों के किसान धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। मगंलवार को हजारों की संख्या में किसानों ने ‘डेरा डालो घेरा डालो’ अभियान चलाया। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के कार्यालय पर प्रदर्शन और घेराव किया। इस दौरान किसानों के साथ काफी संख्या में महिलाएं भी शामिल थी। प्रदर्शन के दौरान किसानों और पुलिस के साथ धक्का मुक्की भी हुई। बताया गया है कि प्राधिकरण के दोनों गेटों पर टेंट लगा कर किसानों ने डेरा डाल दिया है।

किसानों की ये है मांग

किसानों ने ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण पर वादा-खिलाफी का आरोप लगाया है। किसानों का कहना है कि 10 प्रतिशत विकसित प्लाट, शैक्षणिक संस्थानों में आरक्षण, निजी व सरकारी अस्पताल में छूट, पंचायत चुनाव बहाली की जाए। अखिल भारतीय किसान सभा के जिला सचिव अजीत पाल भाटी ने बताया कि पिछले 43 दिनों से किसानों का धरना प्राधिकरण पर चल रहा है। प्राधिकरण के अधिकारी किसानों की बात तक सुनने को तैयार नहीं है।

विज्ञापन

पुलिस लाइन लाए गए किसान

उसी को लेकर मंगलवार को हमने “डेरा डालो घेरा डालो” के तहत दोनों गेटों पर टेंट लगा कर किसानों ने डेरा डाला है। बताया गया है कि धरना स्थल से 40 किसानों को पुलिस ने कथित तौर पर हिरासत में लेकर पुलिस लाइन लाया गया है। धरना स्थल पर जो सामान था वह भी पुलिस ने हटा दिया है।

उत्तर प्रदेश की खबरों के लिए यहां क्लिक करेंः-

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola