---विज्ञापन---

उत्तर प्रदेश / उत्तराखंड

खुशियों के घर में अचानक छाया मातम, देवर की शादी तय होने से नाराज भाभी ने की आत्महत्या

Etawah Bhabhi Suicide News: उत्तर प्रदेश के इटावा में देवर की शादी तय होने से नाराज हुई भाभी ने अपनी जान दे दी. ऐसे में घर में खुशियों से भरा माहौल अचानक मातम में बदल गया. भाभी ने देवर की शादी से दो दिन पहले फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली.

Author Edited By : Aman Maheshwari
Updated: Feb 9, 2026 14:36
Etawah Bhabhi Suicide News
Photo Credit- Social Media

Etawah Bhabhi Suicide News: उत्तर प्रदेश के इटावा जिले के अहिबरनपुरा गांव में एक महिला ने अपने देवर की शादी तय होने से नाराजगी जताई. जिसके बाद उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. देवर की शादी तय होने से नाराज भाभी ने शादी से दो दिन पहले अपनी जान दे दी. देवर की बारात 10 फरवरी को जानी थी लेकिन उसकी भाभी पुष्पा देवी ने दो दिन पहले फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली जिसके कारण घर में खुशियों का माहौल अचानक से मातम में बदल गया.

देवर और भाभी के बीच बनी हुई थी नजदीकियां

मृतक के पति शेर सिंह ने बताया कि, उसकी पत्नि पुष्पा देवी और छोटे के बीच संबंध थे और उनकी नजदीकियां लगातार बढ़ रही थीं. इसी के कारण उसने अपने भाई को बाहर भेज दिया था और पत्नी अलग घर में रहती थी. शेर सिंह ने आगे बताया उसके दो बच्चे हैं जिसमें से एक 10 साल कौ और दूसरा 7 साल है. इसके बाद भी पुष्पा देवी देवर से मिलती रहती थी. इन्हीं संबंध के चलते वह देवर की शादी तय होने से नाराज थी.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें – ‘ठाकुर हूं मैं…’ निजी बैंक में महिला कर्मचारी ने ग्राहक को कहे अपशब्द, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

आत्महत्या करने से पहले देवर से हुआ था झगड़ा

पुष्पा देवी अपने देवर के गांव आने पर उससे मिलने के लिए उसके घर गई थी. उन दोनों के बीच बहस हुई थी और दोनों के बीच खूब झगड़ा हुआ था. इसके बाद वह घर आई और कमरे में खुद को बंद करके फांसी लगा ली. जब बच्चों ने उसे फांसी पर लटका देखा तो वह रोने लगे. बता दें कि, शेर सिंह और पुष्पा की शादी साल 2011 में हुई थी. महिला का पति बाहर नौकरी करता था. घटना के बाद महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और आगे की कार्रवाई जारी है.

---विज्ञापन---

First published on: Feb 09, 2026 02:35 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.