Encounter in Kannauj: उत्तर प्रदेश के कन्नौज में शुक्रवार सुबह पुलिस एनकाउंटर हुआ है। इस दौरान दो बदमाशों ने पुलिस पर हमला बोल दिया। जिससे दो कांस्टेबल घायल हो गए। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी कई राउंड गोलीबारी की। जिसमें एक बदमाश ढेर हो गया, जबकि उसका एक अन्य साथी गोली लगे से घायल हुआ है। जानकारी के अनुसार दोनों बदमाशों पर हत्या और लूटपाट का केस दर्ज हैं। बदमाशों का पुराना रिकॉर्ड खंगाला जा रहा है। दोनों ने हाल ही में एक ज्वेलर की हत्या कर लुटपाट की वारदात को अंजाम दिया था।
पुलिस के रुकने का इशारा करने पर दोनों बदमाश भागने लगे थे
पुलिस के अनुसार एनकाउंटर कन्नौज के गुरुसहायगंज पुलिस स्टेशन के पास हुआ है। यहां जांच के दौरान दो लोगों को पुलिस ने रुकने का इशारा किया। दोनों रुकने की बजाए भागने लगे। भागते हुए दोनों ने पुलिस कांस्टेबल अमर सिंह और विनय कुमार पर गोलीबारी की। इसके बाद मौके पर मौजूद पुलिस टीम ने भी जवाब कार्रवाई में गोलीबारी कर दोनों को काबू किया।
घायल का चल रहा इलाज
पुलिस की गोलीबारी में दोनों घायल हो गए। घायल दोनों बदमाशों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान एक की मौत हो गई जबकि दूसरे का इलाज चल रहा है। उत्तर पुलिस के महानिदेशक प्रशांत कुमार के अनुसार मरने वाले बदमाश की पहचान इजहार और घायल आरोपी की पहचान तालिब के रूप में हुई है।
ज्वेलर की हत्या के बाद मंगेतर ने किया था सुसाइड
पुलिस अधिकारियों के अनुसार 5 जनवरी को दोनों ने दुकान से घर जा रहे ज्वेलर मोहम्मद अयाज की गोली मारकर हत्या कर दी थी और उनसे 35 लाख के सोने-चांदी के आभूषण लेकर फरार हो गए थे। पुलिस के अनुसार हाल ही में अयाज की सगाई सना खान से हुई थी। फरवरी में दोनों की शादी होने वाली थी। लेकिन अयाज की हत्या के बाद 8 जनवरी को सना ने फांसी लगाकर सुसाइड कर ली थी। पुलिस मामला दर्ज कर आगे की जांच कर रही है।
संबंधित खबरें
नारीशक्ति के सशक्तिकरण से उज्ज्वल होगा भविष्य: CM योगी आदित्यनाथ
5 hrs agoमां मुस्कान को मौत की सजा, मासूम 'राधा' का क्या होगा? कहां जाएगी बच्ची
6 hrs ago'यह मर्डर नहीं, आत्महत्या थी', इन्फ्लुएंसर श्रद्धा दुबे का वीडियो आया सामने
7 hrs agoUP में आज से नया नियम लागू, मिठाई के ट्रे पर लिखनी होगी Expiry Date
7 hrs agoमौत की सजा सुनते ही फफक फफक कर रोए मुस्कान-साहिल, छोड़ दिया खाना
8 hrs agoअंकिता भंडारी केस: धामी सरकार की संवेदनशीलता और सख्त कार्रवाई
18 hrs agoअंकिता भंडारी केस: धामी सरकार की पैरवी, दोषियों को उम्रकैद
20 hrs ago'3 महीने में कराएं चुनाव', यूपी पंचायत इलेक्शन पर हाईकोर्ट ने दिया आदेश
22 hrs agoसीएम योगी बोले- ग्रामीण अर्थव्यवस्था की निर्माता बन रही यूपी की नारी
22 hrs agoइश्क, धोखा और मर्डर…, सौरभ हत्याकांड को साहिल-मुस्कान ने कैसे दिया अंजाम?
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines