Ghaziabad News: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में बारिश के दौरान बिजली का करंट लगने दो लोगों की मौत हो गई। बिजली के तार के संपर्क में आए शख्स को बचाने के लिए पड़ोसी आया था। मामले की जानकारी पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।
शक्ति खंड एक की है घटना
जानकारी के मुताबिक यह घटना गाजियाबाद के इंदिरापुरम थाना क्षेत्र के शक्ति खंड एक में शनिवार की है। पुलिस ने बताया कि दोनों पड़ोसियों की पहचान इंदिरापुरम के रहने वाले नकुल और सुरेश सिंह के रूप में हुई है। इंदिरापुरम थाना प्रभारी योगेंद्र सिंह ने बताया कि दो लोगों को करंट लगने की सूचना मिली थी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची थी।
करंट ने दोनों को अपनी चपेट में लिया
बताया गया है कि यहां नकुल सब्जी की दुकान लगाता था। शनिवार को बारिश के दौरान एक बिजली का तार उसकी दुकान के ऊपर गिर गया। नकुल तार के संपर्क में आ गया। वह करंट के कारण तड़पने लगा और जमीन पर गिर गया। यह देख पास ही में रहने वाला सुरेश उसकी मदद के लिए दौड़ पड़ा। जैसे ही सुरेश वहां पहुंचा तो उसे भी करंट ने अपनी चपेट में ले लिया।
अस्पताल लेकर पहुंचे लोग
घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। लोगों ने बिजली विभाग में फोन करके लाइन को कटवाया। इसके बाद नकुल और सुरेश को अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। उधर सूचना पर इंदिरापुरम थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने दोनों के परिवार वालों से बात की।
डिस्कॉम ने कहा आंधी के कारण ढीले हुए तार
डिस्कॉम के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि पिछले कुछ दिनों में आंधी के बाद तार ढीले हो गए थे। उधर थाना पुलिस का कहना है कि शनिवार देर रात तक दोनों में से किसी भी पीड़ित पक्ष ने पुलिस में कोई शिकायत नहीं की गई थी। शिकायत के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
संबंधित खबरें
'मेरी चुप्पी गलत समझी', BSP से निकाले के बाद पहली बार बोले आकाश आनंद; मायावती से मांगी माफी
45 mins ago'मोहम्मद' दीपक उत्तराखंड में अरेस्ट, बिजनेसमैन ने लगाया पीटने और थमकाने का आरोप
54 mins agoसीएम पुष्कर धामी ने वन क्लिक के माध्यम से 9,93,886 पेंशनरों को ₹147.34 करोड की पेंशन का किया भुगतान
22 hrs agoशाहजहांपुर में डबल मर्डर, मंदिर में दो साधुओं की बेरहमी से हत्या, बिस्तर पर जलाए शव
1 day ago'छोटे कॉकरोच', बच्चों से PM मोदी पर बनवाई आपत्तिजनक रील, एटा में होम ट्यूटर प्रतिभा पर FIR दर्ज
1 day ago'इच्छा तो नहीं लेकिन…', क्या अपर्णा यादव को समाजवादी पार्टी के गढ़ से UP विधानसभा चुनाव में उतारेगी BJP?
1 day agoयूपी में आएगा जापान का बड़ा निवेश, नोएडा-मथुरा में ग्रीन हाइड्रोजन प्लांट की तैयारी
1 day agoलवर से शादी करने के लिए पति को उतारा मौत के घाट, सुपारी देने के लिए 10 लाख में बेच दी जमीन
1 day agoसौरभ हत्याकांड: नीले ड्रम केस में मुस्कान और साहिल दोषी करार, अब सजा का इंतजार
1 day agoराज्यसभा चुनाव: अखिलेश का बड़ा सरप्राइज, कौन हैं धनराज नथवानी? जो राम गोपाल यादव के साथ बने SP प्रत्याशी
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines