हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

ग्रेटर नोएडा वेस्ट की सोसायटी में डुप्लिकेट चाबी से घुसने की कोशिश, पूरी घटना CCTV में कैद

Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा वेस्ट के गौड़ सिटी-1 स्थित 7 एवेन्यू सोसायटी में सोमवार को एक संदिग्ध घटना सामने आई. सोसायटी में फ्लोर की सफाई करने वाले दो कर्मचारियों ने एक बंद फ्लैट को डुप्लिकेट चाबी से खोलने की कोशिश की. पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है. अब इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है.

विज्ञापन

घर पर नहीं थे मालिक

जब फ्लैट मालिक घर पर नहीं थे उसी दौरान सफाईकर्मी वहां पहुंचे और डुप्लिकेट चाबी से दरवाजा खोलने की कोशिश करने लगे. उनकी इस हरकत पर एक जागरूक पड़ोसी की नजर पड़ी, जिसने तुरंत सुरक्षा गार्ड और सोसायटी प्रबंधन को सूचना दी.

ये भी पढ़ें: नोएडा की नामी हाउसिंग सोसायटी में लगी आग, शॉर्ट सर्किट से हुआ हादसा

विज्ञापन

पुलिस ने शुरू की जांच

घटना की जानकारी मिलने पर बिसरख कोतवाली पुलिस को सूचित किया गया. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है. सोसायटी के निवासियों में इस घटना को लेकर चिंता का माहौल है. पुलिस ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है और दोनों संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है.

कहां से आई चाबी

सवाल ये है कि दोनों कर्मचारियों के पास आखिर ऐसी चाबी कहां से आई जो दोनों फ्लैट का ताला खोलने लगे. आशंका है कि दोनों कई दिनों से फ्लैट की रेकी कर रहे थे. मौका पाते ही दोनों ने घटना को अंजाम देने की कोशिश की, लेकिन सफल नहीं हो सके.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: Delhi NCR को नोएडा एयरपोर्ट से जोड़ेगा नया एक्सप्रेसवे, केंद्र सरकार ने दी मंजूरी

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola