हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Dream 11 से रातों-रात करोड़पति बना दयाराम, फिल्मी है मिर्जापुर की रियल कहानी

Dream 11 winner Mirzapur Dayaram inside story: आईपीएल 2025 के दौरान ऑनलाइन गेम्स के विज्ञापन ओटीटी पर जोरों पर हैं। सचिन तेंदुलकर, आमिर खान, रणबीर कपूर समेत टीम इंडिया के सभी दिग्गज खिलाड़ी अपने-अपने ब्रांड का प्रमोशन कर रहे हैं। इसी बीच मिर्जापुर का एक शख्स रातों रात करोड़पति बना।

विज्ञापन

Dream 11 winner Mirzapur Dayaram inside story: ऑनलाइन गेमिंग के खतरों के बीच एक मुंशी रातों-रात करोड़पति बन गया। फिल्मी नजर आने वाली ये रियल कहानी है। ढाई साल की मेहनत के बाद उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले की तहसील में मुंशी दयाराम ने 3 करोड़ रुपये जीते। Dream 11 के मेगा कॉन्टेस्ट में भाग लेकर वो रातों-रात करोड़पति बन गए, हालांकि इसके पीछे ढाई साल की मेहनत थी।

49 रुपये से बनाए 3 करोड़

आईपीएल 2025 के दौरान किंग्स इलेवन पंजाब और लखनऊ सुपर जायंट्स के मुकाबले में उन्होंने महज 49 रुपये लगाए थे। मुकाबले को किंग्स इलेवन पंजाब ने एकतरफा जीत लिया था। वहीं, Dream 11 पर जबरदस्त एनालिसिस की बदौलत उन्हें 3 करोड़ रुपये की बड़ी जीत हासिल हुई है।

जीत तो गया, अब नहीं खेलूंगा

रातों रात करोड़पति बनने वाले दयाराम अब ड्रीम इलेवन में आगे नहीं खेलना चाहते। Dream 11 पर करोड़ों रुपए जीतने के बाद दयाराम ने कहा कि उम्मीद नहीं थी कि जीतूंगा। पिच और मैच के खिलाड़ियों का गहराई से विश्लेषण के बाद ही मैं कोई फैसला लेता हूं।

विज्ञापन

इस बार साथ थी किस्मत

किस्मत के साथ के चलते ही ड्रीम इलेवन के मेगा कॉन्टेस्ट में पहला स्थान हासिल कर सका। हालांकि मैंने खासतौर पर इंपैक्ट प्लेयर पर रिसर्च की। टीम बनाई और मेरा विश्लेषण काम आ गया। यही वजह है कि इस बार मुझे इतनी बड़ी जीत मिली।”

मुंशी से बने करोड़पति

मिर्जापुर के दढ़िया गांव में दयाराम का कच्चा मकान है। लगभग ढाई साल पहले श्रीलंका के साथ मैच में उन्होंने Dream 11 का विज्ञापन देखा था। यहीं से उन्हें उत्सुकता लगी और वह इस खेल और गेम में रुचि लेने लगे। करीब हर मैच का एनालसिस करते और खेलना शुरू कर दिया। आईपीएल से पहले भी काफी बड़े आयोजनों में वह अपनी किस्मत आजमा चुके थे, लेकिन सफलता हाथ नहीं लगी थी।

विज्ञापन

क्या करेंगे जीते पैसे का

दयाराम अपने जीत पैसों से जिंदगी साधारण तरीके से ही जीना पसंद करेंगे। दो बेटों और एक बेटी को बेहतर शिक्षा और रहने के लिए बेहतर घर बनाने में निवेश करेंगे। तीनों के भविष्य को सुरक्षित करना भी दयाराम की प्राथमिकताओं में शामिल है। हालांकि दयाराम ने इतना जरूर कहा कि इस जीत से उनका सपना पूरा हो गया है और भविष्य में कभी इस खेल में दोबारा पैसा नहीं लगाएंगे।

ये भी पढ़ें-  चलती ट्रेन से गिरी महिला की RPF जवान ने यूं बचाई जान, वीडियो देख खुल रह जाएंगी आंखें

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vijay Jain

विजय कुमार न्यूज 24 में बतौर सीनियर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. विजय कुमार ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रिंट मीडिया के साथ की. अपने 23 साल के करियर में वह दैनिक जागरण, अमर उजाला और दैनिक भास्कर जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं. विजय कुमार राजनीति, चुनाव, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसे विषयों पर तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. विजय कुमार ने दैनिक भास्कर में रिपोर्टिंग के दौरान स्टिंग ऑपरेशन भी किए. 23 साल के अनुभव के दौरान विजय कुमार ने करियर के शुरुआती दौर में डेस्क जर्नलिस्ट रहते हुए की. विजय कुमार को 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के अलावा बिहार, यूपी, बंगाल, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के विधानसभा चुनाव की ग्राउंड कवरेज का अनुभव है. ग्रामीण उद्योगीकरण में स्नातक की डिग्री होने के कारण विजय कुमार को ग्रामीण इलाकों की समस्याओं और उनसे जुड़ी कवरेज का खासा अनुभव है. अपने लेख के माध्यम से उन्होंने ग्रामीण इलाकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है. पत्रकारिता में अनुभव: 23 साल योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से ग्रामीण उद्योगीकरण विषय में बीए की डिग्री प्राप्त की है. विजय कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2017 में 'श्रीफल जर्नलिज्म नेशनल अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola