Dimple Yadav Challenges BJP: लोकसभा चुनाव को लेकर सभी पार्टियां चुनावी मैदान में उतर चुकी हैं। लोकसभा मैनपुरी की सपा प्रत्याशी डिंपल यादव गांव-गांव खेतों के टेढ़े-मेढ़े रास्तों से होते हुए जनता के बीच जाकर वोट की अपील कर रही हैं। जबकि, भाजपा ने अभी तक मैनपुरी लोकसभा सीट के लिए अपने प्रत्याशी की घोषणा नहीं की है। इस बीच मीडिया से बात करते हुए डिंपल यादव ने प्रधानमंत्री द्वारा दिए गए बयान ‘विकास का अभी ट्रेलर है पिक्चर अभी बाकी है’ पर टिप्पणी दी है।
लोगों को बरगलाने का काम कर रही है सरकार- डिंपल यादव
उन्होंने कहा कि अगर सब लोग गांव-गांव जाएंगे तो विकास का ट्रेलर क्या है, यह पूरे देश के समझ में आ जाएगा। यहां इतने युवा बेरोजगार दिखेंगे, जिसकी कोई सीमा ही नहीं है। किसान का बुरा हाल है और गांव में बिजली की व्यवस्था फटीचर हालत में है। सिर्फ ऐसी सरकार है जो मीडिया, टीवी और व्हाट्सएप के माध्यम से लोगों को बरगलाने का काम कर रही है। लोगों से यह अपील है कि टीवी न देखते हुए, अगर विकास दिखता है तो ऐसे लोगों का जरूर सहयोग करें।
यह भी पढ़ें: ‘गोरखपुर मंडल में एक भी सीट नहीं मिलेगी, अगर…’, सैंथवार महासभा ने योगी के गढ़ में दी BJP को चेतावनी
अरविंद केजरीवाल पर डिंपल यादव का बयान
उन्होंने कहा कि यह लोकतंत्र में काफी निराशाजनक बात है क्योंकि अब इस तरह का वातावरण हो गया है, जहां पर जो मुख्यमंत्री है उनको जेल भेजा जा रहा है। लगातार दूसरे मुख्यमंत्री जेल गए हैं और सीबीआई-ईडी के माध्यम से लोगों को सताया जा रहा है। वहीं, वसूली भी की जा रही है। एक तरह भ्रष्टाचार पूरे देश के सामने आया है, लोग बहुत अच्छी तरह से इस बात को समझ रहे हैं कि सबसे ज्यादा भ्रष्टाचार किस पार्टी में है।
ईडी-सीबीआई के केस जिस पर होते हैं, वह भाजपा में चला जाता है- डिंपल यादव
डिंपल यादव ने बातचीत में कहा कि अगर आप देखेंगे कि जिस पर भी ईडी-सीबीआई के केस होते हैं वह भाजपा में चला जाता है। ईडी और सीबीआई के मामलों से व्हाइट वॉश हो जाता है। लोगों को समझना है कि भाजपा के पास ऐसी कौन-सी तकनीक है जिससे भाजपा में जाते ही एक दम व्हाइट वॉश होकर निकलते हैं।
यह भी पढ़ें: मुरादाबाद में सपा ने उतारा दमदार उम्मीदवार, BJP ने भी ‘खेला’ बड़ा दांव
संबंधित खबरें
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शारदीय नवरात्रि पर मां दुर्गा की पूजा की
8 hrs agoयूपी चुनाव से पहले अखिलेश यादव से मिले BJP के पूर्व सांसद धर्मेंद्र कश्यप
8 hrs agoलखनऊ के कांग्रेस ऑफिस में क्यों भिड़े अजय राय और ममता चौधरी के समर्थक?
11 hrs agoअयोध्या राम मंदिर में रंगमहल बैरियर से VIP एंट्री होगी बंद, नई जगह होगी तय
11 hrs agoSIR पर कांग्रेस के विरोध को सीएम धामी ने बताया राजनीतिक हताशा
1 day agoयूपी में आज से बंटना शुरू होगा फ्री राशन, जानिए टाइमिंग और जरूरी नियम
1 day agoयूपी में 10 राज्यसभा सांसद निर्वाचित, BJP के 8, सपा के 2 MP निर्विरोध जीते
2 days agoहोली-दिवाली पर मिलेगा मुफ्त सिलेंडर, योगी कैबिनेट में 39 प्रस्ताव मंजूर
2 days agoPM मोदी के नाम पर होगा जेवर एयरपोर्ट का नाम, योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला
2 days agoयूपी में मेडिकल कॉलेज 36 से बढ़कर 85 हुए, बोले मुख्यमंत्री योगी
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines