gorakhpur lok sabha election 2024 news sainthwar community

'गोरखपुर मंडल में एक भी सीट नहीं मिलेगी, अगर...', सैंथवार महासभा ने योगी के गढ़ में दी BJP को चेतावनी

Sainthwar Mahasabha Warns BJP: सैंथवार महासभा ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का गढ़ कहे जाने वाले गोरखपुर में बीजेपी को बड़ी चेतावनी देी है। महासभा का कहना है कि अगर हमारे समाज के किसी शख्स को टिकट नहीं दिया गया तो बीजेपी गोरखपुर मंडल में एक सीट भी नहीं जीत पाएगी।

Gorakhpur Lok Sabha Election 2024: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में सैंथवार महासभा ने कहा कि अगर हमारे समाज से किसी प्रत्याशी को लोकसभा चुनाव में नहीं उतारा गया तो हम मतदान का बहिष्कार करेंगे। महासभा के गंगासिंह ने बीजेपी को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर बीजेपी ने हमारे समाज के किसी प्रत्याशी को टिकट नहीं दिया तो बीजेपी एक भी सीट नहीं जीत पाएगी। उन्होंने देवरिया से अपने समाज के प्रत्याशी को टिकट देने की मांग की।

विज्ञापन

गंगा सिंह ने कहा कि मेरी सभी दलों से मांग है कि कम से कम एक प्रत्याशी मेरे समाज से जरूर उतारें। मेरी बीजेपी से मांग है कि गोरखपुर मंडल की 6 सीटों में से कम से कम एक सीट पर हमारे समाज के प्रत्याशी को उतारे। मेरी बीजेपी से मांग है कि देवरिया सीट पर हमारे समाज के प्रत्याशी को घोषित करे नहीं तो सबसे ज्यादा नुकसान बीजेपी को उठाना पड़ेगा। अगर बीजेपी ने टिकट नहीं दिया तो गोरखपुर मंडल में बीजेपी एक सीट भी नहीं जीत पाएगी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Achyut Kumar

Achyut Kumar

अच्युत कुमार द्विवेदी न्यूज 24 वेबसाइट में 19 दिसंबर 2023 से कार्यरत हैं। लगभग 6 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले के रहने वाले हैं। इन्होंने अभी तक ईटीवी भारत, प्रभात खबर और जागरण न्यू मीडिया जैसे संस्थानों में काम किया है। इससे पहले, लखनऊ से संचालित इंडिया वाच और यूपी पत्रिका डॉट कॉम में काम किया था। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर लेखन का अनुभव रखते हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ