---विज्ञापन---

उत्तर प्रदेश / उत्तराखंड

मोमोज खिलाने के बहाने कक्षा 7 के बच्चे से लाखों की हड़पी जूलरी, तीन युवकों पर केस

देवरिया जिले के रामपुर कारखाना क्षेत्र में मोमोज खिलाने का लालच देकर कक्षा 7 के बच्चे से करीब 85 लाख रुपये की जूलरी हड़पने का मामला सामने आया है. पुलिस ने तीन युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

Author Written By: Palak Saxena Updated: Feb 2, 2026 18:05

उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. यहां मोमोज खिलाने का लालच देकर कक्षा 7 में पढ़ने वाले एक बच्चे से घर में रखी लाखों रुपये की जूलरी हड़प ली गई. यह घटना भगवानपुर तिवारी गांव की बताई जा रही है.

पीड़ित बच्चे के पिता विमलेश मिश्र वाराणसी में एक मंदिर में पुजारी हैं. उन्होंने पुलिस को बताया कि देवरिया-कसया मार्ग के डुमरी चौराहे पर मोमोज की दुकान लगाने वाले तीन युवक कई दिनों से उनके बेटे को मोमोज खिलाकर उससे दोस्ती कर रहे थे. इसी दौरान आरोपियों ने बच्चे को बहलाकर घर से गहने लाने के लिए कहा.

---विज्ञापन---

कब हु्आ मामले का खुलासा?

मामले का खुलासा तब हुआ जब विमलेश मिश्र की बहन घर में रखी अपनी जूलरी लेने आईं. आलमारी खोलने पर लगभग 85 लाख रुपये के गहने गायब पाए गए. पूछताछ में बच्चे ने बताया कि उसने मोमोज खाने के बदले गहने दुकानदारों को दे दिए थे. इसके बाद पीड़ित परिवार ने रामपुर कारखाना थाने में तीनों युवकों के खिलाफ नामजद शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. पुलिस का कहना है कि आरोपियों की भूमिका, बच्चे को फंसाने का तरीका और गायब जेवरात की मात्रा की जांच की जा रही है.

---विज्ञापन---
First published on: Feb 02, 2026 06:05 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.