BulandShahr News : शाहनवाज चौधरी : दलित दूल्हे की घुड़चढ़ी रोकने और जबरन डीजे बंद करवा दलित बारातियों को पीटने के मामले में News24 की खबर का बड़ा असर हुआ है। केंद्र और यूपी सरकार ने सांसद और भाजपा पिछड़ा दलित मोर्चा के राष्ट्रीय महासचिव भोला सिंह से रिपोर्ट मांगी है। आला कमान की सख्ती के बाद बुलंदशहर पुलिस सख्ती के मूड में दिख रही है।
ऐसे हुई थी घटना
बुलंदशहर कोतवाली क्षेत्र के गांव धमरावली में 20 फरवरी की रात दलित युवक की घुड़चढ़ी गाजे बाजे और डीजे के साथ निकल रही थी। बारात में ऊंची आवाज में डीजे बजाने का विरोध गांव के ऊंची बिरादरी के ठेकेदारों ने किया था। जाति के ठेकेदारों ने जबरन डीजे बंद करवाया, दूल्हे के सेहरा उतरवाया, महिला और पुरुष बारातियों को जमकर पीटा। जाति के ठेकेदारों ने पुलिस की एक न सुनी और दलित बारातियों पर कहर बरपाया। दलितों को मजबूरन गाजा बाजा और डीजे के बगैर बारात को बेटी वाले के यहां ले जानी पड़ी। हालांकि बाद में पुलिस हरकत में आई। 29 नामजद और 6-7 अज्ञात समेत कुल 35 बलवाइयों के खिलाफ गम्भीर धाराओं में पुलिस ने एफआईआर दर्ज की थी।
गृह मंत्रालय ने मांगी सांसद से रिपोर्ट
इस पूरे प्रकरण में भाजपा पिछड़ा एवं दलित मोर्चा के राष्ट्रीय महासचिव सांसद डॉ भोला सिंह से गृह मंत्रालय ने रिपोर्ट मांगी है। सांसद ने सभी पहलुओं पर गौर करते हुए अपनी रिपोर्ट मंत्रालय को भेज दी है। साथ ही उन्होंने कहा है कि स्वच्छ समाज में ऐसी भेदभाव पूर्ण घटनाएं ठीक नहीं है।समाज को बांटने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। पुलिस निष्पक्ष कार्रवाई अमल में लाए। वहीं पीड़ित दलित परिवार का कहना है कि उन पर फैसले का दबाव बनाया जा रहा है। पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर रही है।
यह भी पढ़ें : बुलंदशहर में ऊंची आवाज में DJ बजाने पर रोकी दलित दूल्हे की घुड़चढ़ी, 6 अरेस्ट
दलित परिवारों को दिया गया सुरक्षा कवच
एएसपी ऋजुल ने बताया कि गांव में क्यूआरटी समेत भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। खासतौर पर दलित परिवारों की सुरक्षा के लिए पुलिस मुस्तैद की गई है। उन्होंने बताया कि अगर किसी ने भी कानून तोड़ने की कोशिश की तो पुलिस सख्ती के साथ निपटेगी।
धर पकड़ के लिए 4 टीमें बनाई गई
एएसपी ऋजुल शर्मा इस बताया कि आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। नामजद आरोपी गांव से फरार है। 4 टीमें आरोपियों की तलाश में जुटी हैं। सभी आरोपी बहुत जल्द पुलिस की जद में होंगे।
संबंधित खबरें
SIR पर कांग्रेस के विरोध को सीएम धामी ने बताया राजनीतिक हताशा
23 hrs agoयूपी में आज से बंटना शुरू होगा फ्री राशन, जानिए टाइमिंग और जरूरी नियम
1 day agoयूपी में 10 राज्यसभा सांसद निर्वाचित, BJP के 8, सपा के 2 MP निर्विरोध जीते
1 day agoहोली-दिवाली पर मिलेगा मुफ्त सिलेंडर, योगी कैबिनेट में 39 प्रस्ताव मंजूर
2 days agoPM मोदी के नाम पर होगा जेवर एयरपोर्ट का नाम, योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला
2 days agoयूपी में मेडिकल कॉलेज 36 से बढ़कर 85 हुए, बोले मुख्यमंत्री योगी
2 days agoलखनऊ में डबल मर्डर, मां-बेटी की गला घोंटकर हत्या, शव मिलने से मचा हड़कंप
2 days agoदिल्ली-ग्रेटर नोएडा के रास्तों पर रहेगा डायवर्जन, जान लें अल्टरनेट रूट्स
2 days agoयूपी-बिहार से लेकर केरल तक बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में आंधी की चेतावनी
2 days agoसीएम धामी की पैरवी से प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण ने पकड़ी रफ्तार
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines