Crime News: उत्तर प्रदेश के इटावा जिले में पुलिस ने डकैती की बड़ी वारदात का खुलासा करते हुए एक एक गिरोह को गिरफ्तार किया है। पुलिस का कहना है कि गिरोह के सरगना ने अपनी प्रेमिका को खुश करने के लिए चोरी की कई वारदातों को अंजाम दिया। पुलिस ने मास्टरमाइंड और उसकी प्रेमिका समेत छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
लुटेरों से ये सामान हुआ बरामद
जानकारी के मुताबिक, इटावा पुलिस ने चोरों के एक बड़े गिरोह को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से नौ लाख रुपये की नकदी, आठ लाख रुपये के जेवरात, दो तमंचे, एक चाकू और तीन जिंदा कारतूस भी बरामद किए हैं। इटावा के एसएसपी संजय कुमार ने बताया कि मुख्य आरोपी की पहचान 22 वर्षीय पारस तिवारी के रूप में हुई है। जो अपनी प्रेमिका के लिए लाखों रुपये की चोरी वारदातों को अंजाम दे रहा था।
22 साल के सरगना की है 24 साल की प्रेमिका
गिरोह कथित तौर पर गिरोह का सरगनाह लूट की रकम को अपनी 24 वर्षीय प्रेमिका महिमा सिंह को सौंपता था। पुलिस के अनुसार पारस ने हाल ही में लूट करके जुटाई 60 लाख रुपये की रकम अपनी प्रेमिका को गिफ्ट में दी थी। मामला तब सामने आया जब शहर में चोरी के बढ़ते मामलों के मद्देनजर सूचना मिलने पर अधिकारी हरकत में आए। गिरोह को कोतवाली थाना क्षेत्र के एक मंदिर के पास से गिरफ्तार किया गया है।
आपस में बांट लेते थे लूट का सामान
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि यह गिरोह जिले के सुनसान इलाकों और बंद घरों को निशाना बनाता था। इसके अलावा उन्होंने विशेष रूप से गहनों की दुकानों में भी वारदातों को अंजाम दिया। चोरी के सामान को गिरोह के सदस्य आपस में बांट लेते थे। वहीं सोने और चांदी के आभूषणों को बेच देते थे। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान पारस और महिमा के अलावा अमित सोनी (23), राजा (20), ज्ञानेश्वर गुप्ता (21) और देवेंद्र वर्मा सोनार (33) के रूप में हुई है।
संबंधित खबरें
LIVE: मॉडर्न फार्मिंग बढ़ेगी तो पहाड़ों से रुकेगा लोगों का पलायन- बालकृष्ण
43 mins agoदुष्कर्म का आरोपी जज पॉक्सो केस की कैसे कर सकता सुनवाई? SC ने लिया संज्ञान
47 mins ago'नहीं लड़ूंगा चुनाव, बनूंगा मुख्यमंत्री', यूपी चुनाव को लेकर अखिलेश का ऐलान
4 hrs agoकिसानों और महिलाओं के लिए बड़े पैकेज का ऐलान, CM योगी ने दी दिवाली सौगात
4 hrs agoहिमालय में सजेगा जड़ी-बूटियों का बड़ा मेला, 4 से 6 नवंबर तक 'हर्बल कुंभ'
13 hrs agoढाई लाख के गहने... ट्रेन के फर्स्ट AC डिब्बे में हुई चोरी तो महिला ने रोते
16 hrs agoउत्तरकाशी में 4,000 मीटर से ऊंचे ट्रेकिंग रूट बंद, गौमुख-तपोवन जाने पर रोक
22 hrs agoयूपी पीईटी की प्रोविजनल आंसर की जारी, ऐसे करें पीडीएफ डाउनलोड
23 hrs agoUP की 1.9 करोड़ महिलाओं के खाते में आज आएगा मुफ्त सिलेंडर का पैसा
23 hrs ago'माफ कर देना...', NEET में फेल के डर से 18 साल की छात्रा ने किया सुसाइड
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines