Char Dham Yatra 2023: श्रद्धालुओं के लिए और आसान हो जाएगी चारधाम यात्रा, सरकार का गूगल मैप से करार

Char Dham Yatra 2023, Uttarakhand, Google Maps

Char Dham Yatra 2023: उत्तराखंड (Uttarakhand) सरकार की ओर से चार धाम यात्रा (Char Dham Yatra 2023) के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को एक बड़ी राहत देने वाला काम किया गया है। एक रिपोर्ट में कहा गया है कि पहली बार उत्तराखंड सरकार ने चार धाम तीर्थयात्रियों को परेशानी मुक्त यात्रा देने के लिए गूगल मैप्स (Google Maps) और मैपल्स ऐप के साथ करार किया है।

विज्ञापन

रास्तों के बंद होने या डायवर्ट होने की मिलेगी जानकारी

जानकारी के मुताबिक इस सुविधा से लोगों को अपने मार्गों के बारे में जानकारी मिलेगी। सेवा प्रदाता कंपनी की ओर से बंद और डायवर्जन मार्गों के बारे में जानकारी दी जाएगी। बताया गया है कि यात्रा के पीक समय के दौरान दुर्घटनाएं, भूस्खलन, मलबे और खराब मौसम के कारण अक्सर सड़कें बंद हो जाती हैं। इस कारण रास्ते बदल जाते हैं।

विज्ञापन

उत्तराखंड सरकार और गूगल की हुई मीटिंग

शासन के वरिष्ठ अधिकारियों की ओर से बताया गया है कि उत्तराखंड यातायात निदेशालय ने हाल ही में इस मुद्दे पर चर्चा करने के लिए गूगल की टीम के साथ बैठक की थी। बाद में प्रौद्योगिकी के काम को दिखाने के लिए एक प्रजेंटेशन भी दिया गया था।

विज्ञापन

… ताकि श्रद्धालुओं को न हो कोई नुकसान

यातायात निदेशक मुख्तार मोहसिन ने बताया कि हमने इस विकल्प को इसलिए चुना है ताकि सुनिश्चित किया जा सके कि सड़क बंद होने और रास्ता बदलने की जानकारी तीर्थयात्रियों तक समय पर पहुंचे। इससे वह अपने लिए वैकल्पिक मार्ग अपना सकें।

विज्ञापन

एप पर सीधे जानकारी दिखाई देगी

उन्होंने बताया कि पिछले कुछ वर्षों में बड़ी संख्या में पर्यटकों ने बद्रीनाथ, गंगोत्री, यमुनोत्री और केदारनाथ तीर्थधाम मार्गों के शुरू होते ही खुद ड्राइव करना या कैब किराए पर लेना शुरू कर दिया है। उन्होंने कहा कि गूगल आमतौर पर जानकारी को अपडेट करने के लिए एआई का उपयोग करता ह। हम वैकल्पिक मार्ग समेत अन्य विवरण को सीधे ऐप पर जोड़ेंगे। जो मानचित्र पर दिखाई देगा।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ