ग्रेटर नोएडा में भीषण हादसा, यामाहा कंपनी में काम पर जा रहे किन दो युवकों की हुई मौत, जानें पूरा मामला

ग्रेटर नोएडा में निक्को मोड़ के समीप आज हुए सड़क हादसे में दो युवकों की जान चली गई। दोनों यामाहा कंपनी में काम पर जा रहे थे। पढ़े ग्रेटर नोएडा से प्रवीण विक्रम सिंह की रिपोर्ट

Thana Surajpur
विज्ञापन

Greater Noida News : सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र स्थित निक्को मोड़ के समीप बुधवार को हुए सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। दोनों बाइक पर सवार होकर यामाहा कंपनी में काम पर जा रहे थे। हादसा इतना भयावह था कि दोनों की मौके पर ही जान चली गई। दोनों की बाइक में हाई स्पीड कैंटर ने टक्कर मार दी। पुलिस ने कैंटर को कब्जे में लेकर आरोपी चालक को हिरासत में ले लिया है। पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है।

 

Advertisment

जारचा के रहने वाले थे दोनों युवक

सूरजपुर कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि आज धीरज और बाइक पर सवार होकर यामाहा मोटर में काम करने के लिए जा रहे थे। दोनों गांव खुर्शीदपुरा थाना जारचा के रहने वाले थे। जैसे ही दोनों युवक निक्को मोड़ के पास पहुंचे, तभी उनकी बाइक में तेज स्पीड में जा रहे एक कैंटर चालक ने तेजी और लापरवाही से वाहन चलाते हुए उन्हें टक्कर मार दी। घटना के बाद दोनों को उपचार के लिए शारदा अस्पताल में भर्ती करवाया गया। वहां पर डाॅक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।

पोस्टमार्टम के लिए भेजा शव

पुलिस ने दोनों युवकों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अब तक की जांच में पता चला है कि हादसा तेज स्पीड की वजह से हुआ है। कैंटर चालक तेजी व लापरवाही से वाहन चला रहा था। इस वजह से दोनों युवकों की जान चली गई। यदि चालक कैंटर की कंट्रोल कर लेता तो दोनों की जान नहीं जाती।

गांव में छाया मातम

दोनों युवक एक ही गांव के रहने वाले थे। एक गांव में हुई दो जवान मौत से गांव में मातम छा गया है। ग्रामीण पीड़ित परिवारों के घर जाकर उनका हौंसला बढ़ा रहे है। वहीं, स्थानीय पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया है। पुलिस मामले में नजर बनाए हुई है।

विज्ञापन

लगातार हो रहे हादसे

नोएडा-ग्रेटर नोएडा में लापरवाही के चलते रोजाना हादसे हो रहे है। तीन दिन पहले भी सेक्टर 63 कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत हुए सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई थी। ग्रेटर नोएडा वेस्ट में दो दिन पहले रेसिंग बाइक पर सवार कपल कशिश-अंकुर की जान चली गई थी। हाई स्पीड में दोनों की बाइक अंडरपास के अंदर चली गई थी। अंडरपास के निर्माण का काम चल रहा है।

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ