कैंसर के दर्द के बीच हिना खान ने रचाई शादी, दूल्हा कौन है? कैसे शुरू हुई लव स्टोरी

Hina Khan Rocky Jaiswal wedding Inside story: कैंसर के दर्द से जूझ रही हिना खान की जिंदगी में खुशियां आ आईं। उनकी शादी की तस्वीर वायरल हो रही है। लंबे समय से प्रेमी रहे रॉकी जायसवाल के साथ हिना खान की शादी की तस्वीर सामने आई है। जानें, कौन है रॉकी जायसवाल और कैसे शुरू हुई लव स्टोरी?

Hina Khan and Rocky Jaiswal Wedding picture

रॉकी जायसवाल के साथ हिना खान की शादी की तस्वीर सामने आई है। सोर्स, हिना खान इंस्टाग्राम

विज्ञापन

Hina Khan Rocky Jaiswal wedding Inside story: जानी मानी टेलीविजन अभिनेत्री हिना खान ने कैंसर के दर्द के बीच अपने लॉन्ग टाइम ब्वॉयफ्रेंड रॉकी जायसवाल के साथ शादी कर ली है। दोनों की मुलाकात 2009 में स्टार प्लस के शो ये रिश्ता क्या कहलाता है के सेट पर हुई थी। शो में हिना ने अक्षरा का किरदार निभाया था और रॉकी इसी शो के सुपरवाइजिंग प्रोड्यूसर थे। उनकी दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदली और 2014 में दोनों ने आधिकारिक तौर पर डेटिंग शुरू की।

शादी की तस्वीरें शेयर करते समय हिना ने क्या लिखा

Advertisment

अभिनेत्री हिना खान ने रॉकी संग तस्वीरों को शेयर करते हुए लिखा, ‘हमने दो अलग-अलग दुनिया से प्यार का एक ब्रह्मांड बनाया। हमारे मतभेद मिट गए, हमारे दिल जुड़ गए, हमारा जन्मों का बंधन है। हम पत्नी और पति के रूप में आपका आशीर्वाद और शुभकामनाएं चाहते हैं। एक तस्वीर में जायसवाल को हिना के पैरों में धीरे से पायल बांधते हुए दिखाया गया है, जबकि एक अन्य तस्वीर में दोनों को विवाह प्रमाण पत्र पर हस्ताक्षर करते हुए दिखाया गया है। #MM’sMinimalistBride #TwinFlame #OurLoveStory #SoulBound (sic)।”

बिग बॉस में किया था प्रपोज

हिना खान और रॉकी जायसवाल का रिश्ता 2017 में उस समय अचानक चर्चा में आया, जब बिग बॉस 11 के दौरान रॉकी ने नेशनल टेलीविजन पर हिना को प्रपोज किया, जिसने उनके रिश्ते को और सुर्खियों में ला दिया। यह पल उनके प्रशंसकों के बीच काफी चर्चित रहा। गौरतलब है कि जब हिना खान ने जून 2024 में स्टेज-3 ब्रेस्ट कैंसर होने का खुलासा किया था और वे कीमोथेरेपी से गुजर रही थीं तो इस मुश्किल समय में रॉकी उनके सबसे बड़े सहारा रहे। हिना ने लिखा कि रॉकी ने अपनी जिंदगी के सारे काम छोड़कर उनके इलाज के दौरान उनका साथ दिया।

हिना के बाल झड़े तो रॉकी ने मुंडवाया सिर

जनवरी 2025 में हिना ने एक इंस्टाग्राम पोस्ट में बताया कि जब कीमोथेरेपी के कारण जब उनके बाल झड़ गए तो रॉकी ने भी सिर मुंडवा लिया और उनके साथ हर कदम पर खड़े रहे। इससे पहले दोनों ने एक साथ एक प्रोडक्शन कंपनी भी शुरू की थी। इसी कंपनी के बैनर तले विशलिस्ट (2020) और लाइन्स (2021) जैसी फिल्मों का सह-निर्माण किया। निजी होने के साथ प्रोफेशनल लैवल पर भी दोनों के बीच मजबूत रिश्ता है।

विज्ञापन

सेलिब्रिटी मास्टरशेफ में भी फैली थीं अटकलें

सोनी लिव ओटीटी पर इसी साल स्ट्रीम हुए सेलिब्रिटी मास्टरशेफ के एक एपिसोड में हिना खान विशेष मेहमान के तौर पर नजर आई थीं, जहां रॉकी ने बारात के साथ एंट्री की। इस एपिसोड में प्रतियोगियों को हिना और रॉकी के लिए वेडिंग मेन्यू तैयार करने का टास्क दिया गया, जिससे शादी की अटकलें तेज हो गईं। हालांकि, बाद में स्पष्ट हुआ कि यह शो का एक थीम आधारित एपिसोड था और उनकी शादी की कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई।

पहले भी हिना की शादी के भ्रामक दावे

सितंबर 2024 में हिना की दुल्हन के लिबास में तस्वीरें वायरल हुईं तो प्रशंसकों ने इसे हिना खान की शादी से जोड़ा। तस्वीरों में हिना खान के पैरों में अलता और हाथों में लाल चूड़ियां दिखीं। प्रशंसकों ने इसे शादी से जोड़ा, लेकिन हिना ने स्पष्ट किया कि यह एक शो के लिए प्रीप वर्क था न कि वास्तविक शादी।

विज्ञापन

शादी न करने के पीछे की वजह

2023 में एक इंटरव्यू में हिना खान ने शादी न करने के पीछे की वजह का खुलासा किया था। हिना ने कहा था कि वे और रॉकी एक मजबूत रिश्ते में हैं, लेकिन वे दोनों शादी को केवल एक सामाजिक टैग मानते हैं। बकौल, हिना, ‘मैं अपने पार्टनर से प्यार करती हूं, लेकिन मुझे अपनी निजी जगह भी चाहिए।’ वहीं, इससे दो साल पहले रॉकी ने हिंदुस्तान टाइम्स को बताया था कि वे और हिना शादी को औपचारिकता मानते हैं और अभी करियर पर ध्यान देना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि उनका रिश्ता पहले ही इतना मजबूत है कि शादी के बाद के उतार-चढ़ाव भी वे पहले ही देख चुके हैं।

 

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ