News24 हिंदी
न्यूज 24 डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।
Read More---विज्ञापन---
Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश के सरकारी कार्यालयों में अब कर्मचारियों को लंच ब्रेक के बाद Y-ब्रेक भी मिलेगा। बुधवार को यूपी सीएमओ कार्यालय की तरफ से नई व्यवस्था जारी की गई है। Y-ब्रेक के दौरान सरकारी कर्मचारी योग कर अपनी सेहत को सुधार सकेंगे। 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस से यह व्यवस्था पूरी यूपी में लागू कर दी जाएगी।
बुधवार को यूपी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कार्यालय से एक नई व्यवस्था जारी की गई है। इस व्यवस्था में सरकारी कर्मचारियों को लंच ब्रेक के बाद Y-ब्रेक भी मिलेगा। इस ब्रेक के दौरान कर्मचारी 5 से 10 मिनट तक योग कर अपनी सेहत को सुधार सकेंगे। योग सत्र में गर्दन, पीठ और कमर को लक्षित करने वाली हल्की हरकतें, साथ ही गहरी सांस लेने और माइंडफुलनेस व्यायाम शामिल हैं। इस दौरान भारत सरकार के डिजिटल टूल- जैसे नमस्ते योग ऐप, वाई-ब्रेक ऐप, योग कैलेंडर और योग शब्दावली का उपयोग किया जाएगा।
यूपी सरकार इस Y-ब्रेक से सरकारी कर्मचारियों के तनाव को दूर करना चाहती है। Y-ब्रेक से कर्मचारियों की मानसिक थकान और शारीरिक अकड़न दूर हो सकेगी। इसके अलावा कर्मचारियों मांइड भी फ्रेश रहेगा। इसे लेकर यूपी के प्रत्येक जिले में जागरूकता अभियान भी चलाया जाएगा।
बताया जा रहा है कि यह नई व्यवस्था आयुष मंत्रालय द्वारा तैयार की गई। इसे खास तौर पर ऑफिस वर्क कल्चर को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है, ताकि कर्मचारियों को ऑफिस में ही आराम मिल सके और तरोताजा होकर दोबारा काम पर लौटें। योग प्रोटोकॉल से कर्मचारी योग के आदी हो जाएंगे। जिससे वह कम बीमार पड़ेंगे और हर समय में खुद को तरोताजा महसूस भी करेंगे।
योगी सरकार इस व्यवस्था को सिर्फ सरकारी दफ्तरों तक सीमित नहीं रखना चाहती है। इस व्यवस्था में आम आदमी में शामिल होंगे। सीएमओ से मिली जानकारी के मुताबिक, आरडब्ल्यूए और एनजीओ भी योग के कैंप आयोजित कराएगी। जिला प्रशासन अधिकारियों द्वारा जल्द ही इसे लेकर आरडब्ल्यूए और एनजीओ पदााधिकारियों के साथ बैठक भी की जाएगी।
न्यूज 24 पर पढ़ें उत्तर प्रदेश / उत्तराखंड, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।