जानें ग्रेटर नोएडा वेस्ट की सोसायटी में ऐसा क्या लगा, विरोध हो गया शुरू

ग्रेटर नोएडा वेस्ट की निराला एस्टेट सोसायटी में निवासियों की समस्या कम होने का नाम नहीं ले रही है। सोसायटी में टावर लगाया जा रहा है। टावर लगाने का विरोध शुरू हो गया है। पढ़ें ग्रेटर नोएडा वेस्ट से प्रवीण विक्रम सिंह की रिपोर्ट

Nirala Estate

ग्रेटर नोएडा वेस्ट की निराला एस्टेट सोसायटी में टावर लगाने के लिए खुदा गड्डा।

विज्ञापन

Greater Noida News : ग्रेटर नोएडा वेस्ट की निराला एस्टेट सोसायटी में छत पर टावर लगाया जा रहा है। टावर लगाने का विरोध सोसायटी के लोगों ने शुरू कर दिया है। आरोप है कि टावर लगाने से लोगों की सुरक्षा का खतरा होगा। कई बार मेंटेनेंस में शिकायत की गई है, लेकिन सुनवाई नहीं हुई है। सोसायटी के लोग टावर लगाने का लगातार विरोध कर रहे हैं।

एक नंबर में लग रहा है टावर

सोसायटी में प्रवेश करते ही पहले टावर में यह टावर छत पर लगाया जा रहा है। निवासियों का कहना है कि सोसायटी की छत पर टावर लगाना पूरी तरीके से गलत है। टावर लगाने के लिए छत पर निर्माण सामग्री रख दी गई है। लगातार काम चल रहा है। गड्ढे भी बना दिए गए हैं। लोगों का कहना है कि यह अवैध काम किसी भी कीमत पर नहीं होने दिया जाएगा।

Advertisment

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण से की शिकायत

छत पर टावर लगने के मामले में लोगों ने विरोध जताने के साथ ही ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण से शिकायत की है। लोगों का कहना है कि शिकायत तो कर दी गई है, लेकिन अभी उस पर कोई सुनवाई नहीं हुई है। लोगों को उम्मीद है कि प्राधिकरण इस मामले में संज्ञान लेगा और निवासियों को राहत मिलेगी।

ऐसा पहला मामला आया सामने

ग्रेटर नोएडा वेस्ट की सोसायटी में टावर लगने के विरोध का पहला मामला सामने आया है। सोसायटी के लोगों का कहना है कि मेंटेनेंस टीम की इसमें पूरी मिली भगत है। छत पर जिस तरीके से टावर लगाया जा रहा है वह पूरी तरीके से अवैध है। यदि उनकी मांग नहीं मानी गई तो आने वाले दिनों में वह और भी कड़ा विरोध प्रदर्शन करेंगे।

 

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ