कांवड़ यात्रा को लेकर गाजियाबाद प्रशासन ने शुरू की तैयारी, जानिए क्या रहेगा प्लान

Ghaziabad News: कांवड़ यात्रा को लेकर गाजियाबाद विकास भवन में जिलाधिकारी दीपक मीणा ने पहली बैठक की है। बैठक में डीएम ने आदेश दिए कि जिले से जितने भी मार्गो से कांवड़ यात्रा गुजरती है। इन सभी मार्गो को गड्ढा मुक्त किया जाए। बैठक में जानकारी दी गई कि 11 जुलाई से शुरू होने वाली कांवड़ यात्रा के लिए 11 जोनल मजिस्ट्रेट और 24 सेक्टर मजिस्ट्रेट की तैनाती की जाएगी।

Ghaziabad News, Ghaziabad weather, Ghaziabad Depot, Ghaziabad Transport Corporation, Kanwariyas, Kanwar Yatra 2025, Ghaziabad, Ghaziabad Latest News, गाजियाबाद खबर, गाजियाबाद, गाजियाबाद ताजा खबर, गाजियाबाद डिपो, गाजियाबाद परिवहन निगम, कांवड़ियां, कांवड़ यात्रा 2025

Ghaziabad DM Office

विज्ञापन

Ghaziabad News: आने वाली कांवड़ यात्रा को लेकर गाजियाबाद प्रशासन ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है। कांवड़ यात्रा को लेकर गाजियाबाद के विकास भवन में जिलाधिकारी दीपक मीणा ने पहली बैठक की है। बैठक में डीएम ने आदेश दिए कि जिले से जितने भी मार्गो से कांवड़ यात्रा गुजरती है। इन सभी मार्गो को गड्ढा मुक्त किया जाए। गड्ढे मुक्त मार्ग के साथ इन मार्गो से झाड़ियों की सफाई, राशनी का उचित प्रबंध और अन्य सभी कार्य 30 जून तक पूरे कर लिए जाएं। एडीएम प्रशासन द्वारा जानकारी दी गई है कि शहर के चार प्रमुख मंदिरों की सूरक्षा के लिए भी चार कंट्रोल मोदीनगर में राजचौराहा, मुरादनगर में चौराहे पर, मेरठ तिराहा और जिला मुख्यालय पर कंट्रोल रूम बनाए जाएंगे।

11 जुलाई से शुरू होगी कांवड़ यात्रा

बैठक में जानकारी दी गई कि 11 जुलाई से शुरू होने वाली कांवड़ यात्रा के लिए 11 जोनल मजिस्ट्रेट और 24 सेक्टर मजिस्ट्रेट की तैनाती की जाएगी। इसके अलावा कांवड़ियों की सुरक्षा और सहुलियत के लिए कांवड़ मार्गो पर निर्बाध बिजली आपूर्ति की व्यवस्था की जाएगी। ग्रामीण क्षेत्रों में जहां बिजली की व्यवस्था होने में परेशानी हो सकती हैं वहां पर ग्राम पंचायत और जिला पंचायत द्वारा जनरेटर की व्यवस्था की जाएगी। इसके अलावा गंगनहर पर सात गोताखोरों, जाल और दो नावों का भी इंतजाम किया जाएगा, इसके अलावा बैठक में आठ फायर टेंडर का भी इंतजाम करने के निर्देश दिए है।

Advertisment

जिले में बनाए जाएगें 50 वॉच टावर

बैठक में खाद्य पदार्थो की दुकानों पर रेट लिस्ट का निरीक्षण करने के लिए पांच टीमों का गठन किया गया है। इसके अलावा आबकारी विभाग को निर्देश दिए गए है कि कांवड़ यात्रा के दौरान कांवड़ मार्ग पर शराब और मांस की दुकानों को बंद रखा जाए। इसके अलावा कांवड़ मार्ग पर बिजली के खंभों को उचित ऊंचाई तक प्लासटिक से कवर किया जाए। बैठक में डीएम ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी अधिकारी समय-समय पर कांवड़ यात्रा को लेकर चल रही तैयारियों का निरीक्षण किया जाए। बैठक में बताया कि कांवड़ यात्रा को लेकर जिले में 50 वॉच टावर और 165 कांवड़ शिविर लगाए जाएगें।

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ