News24 हिंदी
न्यूज 24 डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।
Read More---विज्ञापन---
Air India Compensation Rule after Plane Crash: गुजरात के अहमदाबाद में हुए विमान हादसे के बाद एक बार फिर ट्रैवल इंश्योरेंस की अहमियत सामने आई है। सवाल यह है कि विमान हादसा होने पर यात्रियों को क्या-क्या अधिकार और कितना मुआवजा मिल सकता है। जानना जरूरी है कि ट्रैवल इंश्योरेंस का कितना फायदा मिलता है। ट्रैवल इंश्योरेंस न होने पर भी मुआवजा मिलता है या नहीं? विमान कंपनियों के मुआवजे को लेकर क्या नियम हैं?
अगर कभी विमान दुर्घटना हो जाए तो यात्रियों को क्या-क्या अधिकार और सुरक्षा मिलती है। मॉन्ट्रियल कन्वेंशन के तहत एअर इंडिया पीड़ितों के परिवारों को मुआवजा देने की कानूनी रूप से जिम्मेदार है। हवाई यात्रा करने से पहले सुरक्षा और भविष्य की प्लानिंग बेहद जरूरी है। एक छोटा सा ट्रैवल इंश्योरेंस प्लान किसी भी अनहोनी में बड़ा सहारा बन सकता है। सुरक्षित यात्रा के लिए इंश्योरेंस को अपनी आदत में शामिल करें।
विमान हादसे को लेकर भारत समेत कई देशों में एयरलाइन की जिम्मेदारी मॉन्ट्रियल कन्वेंशन 1999 के तहत तय होती है। इस अंतरराष्ट्रीय नियम के अनुसार एयरलाइन को हर मृत यात्री के परिवार को कम से कम 1.4 करोड़ रुपये तक मुआवजा देना होता है। चाहे हादसे की गलती किसी की भी हो। यदि यह साबित हो जाए कि हादसा एयरलाइन की लापरवाही से हुआ है तो मुआवजे की राशि और भी ज्यादा हो सकती है। घरेलू उड़ानों में भी इसी तरह के नियम DGCA के तहत लागू होते हैं।
अगर यात्री ने ट्रैवल इंश्योरेंस लिया है तो उसे एयरलाइन के अलावा और भी मदद मिल सकती है। इसके तहत एक्सीडेंटल डेथ कवर 25 लाख से 1 करोड़ रुपये तक, मेडिकल इमरजेंसी/हॉस्पिटल खर्च पर क्लेम, सामान खोने या फ्लाइट कैंसिलेशन पर क्लेम, डिसएबिलिटी कवर 10 लाख रुपये तक,
कुछ पॉलिसीज में डेली हॉस्पिटल कैश बेनिफिट। ध्यान रखें कि इंश्योरेंस तभी वैध होता है जब आपने उसे फ्लाइट से पहले एक्टिवेट किया हो।
मॉन्ट्रियल कन्वेंशन के तहत एयरलाइन से मुआवजा तब भी मिलेगा जब ऑफिस ट्रिप पर थे तो कंपनी की ग्रुप इंश्योरेंस पॉलिसी से लाभ मिल सकता है।
क्रेडिट कार्ड ट्रैवल इंश्योरेंस: अगर टिकट उसी कार्ड से बुक किया है तो यह चेक करें
टूर ऑपरेटर या ग्रुप टूर के जरिए ट्रैवल किया हो तो सामूहिक बीमा मदद कर सकता है
ट्रैवल इंश्योरेंस का खर्च आपकी यात्रा की अवधि, डेस्टिनेशन और उम्र पर निर्भर करता है
अहमदाबाद प्लेन हादसे के बाद एयर इंडिया के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन ने बयान जारी कर कहा, हम गहरे दुख के साथ पुष्टि करते हैं कि अहमदाबाद से लंदन जा रही फ्लाइट AI-171 एक दर्दनाक हादसे का शिकार हुई। हमारी संवेदनाएं सभी पीड़ितों और उनके परिवारों के साथ हैं। हम हरसंभव सहायता और सपोर्ट उपलब्ध करा रहे हैं।
न्यूज 24 पर पढ़ें गुजरात, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।