हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

दिल्ली बॉर्डर पर पुलिस और चंद्रशेखर आजाद के बीच हुई धक्का-मुक्की, क्यों सांसद को नहीं जाने दिया मेरठ?

आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के प्रमुख चंद्रशेखर आजाद आज मेरठ में उस दलित परिवार से मिलने जा रहे थे जहां एक महिला की हत्या कर दी गई थी. लेकिन इस दौरान उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद बॉर्डर पर अचानक राजनीतिक तनाव बढ़ गया और पुलिस ने चंद्रशेखर आजाद को उत्तर प्रदेश में प्रवेश से रोकने की कोशिशकी. इसके बावजूद चंद्रशेखर आजाद ने पुलिस बैरिकेडिंग के बीच से भीड़ को चीरते हुए आगे बढ़ने की कोशिश की और यूपी में प्रवेश का प्रयास किया.

विज्ञापन

आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के प्रमुख चंद्रशेखर आजाद आज मेरठ में उस दलित परिवार से मिलने जा रहे थे जहां एक महिला की हत्या कर दी गई थी. लेकिन इस दौरान उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद बॉर्डर पर अचानक राजनीतिक तनाव बढ़ गया और पुलिस ने चंद्रशेखर आजाद को उत्तर प्रदेश में प्रवेश से रोकने की कोशिश की. इसके बावजूद चंद्रशेखर आजाद ने पुलिस बैरिकेडिंग के बीच आगे बढ़ने की कोशिश की और यूपी में प्रवेश का प्रयास किया.

मिली जानकारी के अनुसार, चंद्रशेखर आजाद आज मेरठ जाने के लिए निकले थे, जहां वह मृतक दलित महिला के परिवार से मिलने के लिए जा रहे थे. आरोप है कि महिला ने अपनी बेटी को बचाने की कोशिश की थी, जिसके बाद उसकी हत्या कर दी गई, जबकि बेटी के अपहरण की भी सूचना सामने आई है. यह मामला सामने आने के बाद से ही विपक्षी दल सरकार पर कानून व्यवस्था को लेकर लगातार सवाल उठा रहे हैं.

विज्ञापन

चंद्रशेखर आजाद और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि जैसे ही चंद्रशेखर आजाद का काफिला गाजीपुर बॉर्डर पर पहुंचा, पुलिस ने उन्हें आगे बढ़ने से रोक दिया. पुलिस का कहना था कि कानून व्यवस्था की स्थिति को देखते हुए फिलहाल उन्हें आगे जाने की अनुमति नहीं दी जा सकती है. इस दौरान सड़क पर ही आजाद चंद्रशेखर के समर्थकों की भारी भीड़ जुटने के बाद माहौल गरमा गया और च्रंदशेखर आजाद खुद आगे बढ़ते हुए बैरिकेडिंग पार करने की कोशिश करने लगे. इसी दौरान पुलिस और चंद्रशेखर के समर्थकों के बीच भी धक्का मुक्की हुई.

मैं जनता द्वारा चुना हुआ सांसद हूं- चंद्रशेखर आजाद

इस दौरान उत्तर प्रदेश की पुलिस और सांसद चंद्रशेखर के बीच तीखी बहस भी हुई. चंद्रशेखर आजाद ने पुलिस से कहा कि ‘मैं एक चुना हुआ सांसद हूं और तुम लोग मुझसे बदतमीजी करोगे, मुझे धक्का मारोगे.’

विज्ञापन

चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि ‘वह पीड़ित परिवार से मिलने के लिए किसी भी कीमत पर जाएंगे और उन्हें न्याय दिलाने की लड़ाई लड़ेंगे.’ प्रशासन का कहना है कि किसी भी राजनीतिक दौरे के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखना प्राथमिकता है. अधिकारियों के मुताबिक, क्षेत्र में तनाव की आशंका को देखते हुए यह कदम एहतियातन उठाया गया है.

इस दौरान मौके पर भारी पुलिस बल तैनात रहा और पुलिस और समर्थकों के बीच कुछ देर तक नोकझोंक भी हुई. हालांकि स्थिति को संभालते हुए पुलिस ने किसी तरह हालात को नियंत्रण में किया.

विज्ञापन

दलित महिला की हत्या का मामला

बता दें कि मेरठ के सरधना थाना क्षेत्र के कपसाड गांव में गुरुवार सुबह करीब आठ बजे एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई थी. एक महिला अपनी बेटी के साथ खेत की ओर जा रही थी, तभी आरोप है कि गांव के ही रहने वाले पारस ने अपने साथियों के साथ मिलकर हथियार के बल पर युवती का अपहरण कर लिया. जब मां ने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने उस पर धारदार हथियार से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई. बाद में इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई, जबकि आरोपी युवती को लेकर मौके से फरार हो गए. घटना की खबर फैलते ही गांव में आक्रोश फैल गया और ग्रामीणों में भारी गुस्सा देखा गया. चंद्रशेखर इसी पीड़ित परिवार से मिलने जा रहे थे.

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Versha Singh

वर्षा स‍िंह News 24 ड‍िजिटल में बतौर सीन‍ियर सब एड‍िटर के पद पर कार्यरत हैं. वर्षा को ड‍िजिटल मीड‍िया में 6 साल से अधि‍क का अनुभव है. राष्‍ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और समसमाय‍िक व‍िषयों पर वर्षा की अच्‍छी पकड़ है. इसके अलावा राजनीत‍िक, क्राइम और ट्रेंडिंग खबरें भी ल‍िखती हैं. वर्षा ने मास्टर इन न्यू मीडिया टेक्नोलॉजी की पढ़ाई माखन लाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी, भोपाल से की है और जर्नलिज्म एवं मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री लखनऊ विश्वविद्यालय से प्राप्त की है. वर्षा अपने करियर में Jagran New Media, Asia News International (ANI) और ETV Bharat जैसे प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुकी हैं. उन्हें हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में लेखन और समसामयिक घटनाओं, राजनीति, हाइपरलोकल खबरों और मानवीय रुचि से जुड़ी कहानियों को डिजिटल दर्शकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने का अनुभव है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola