शाहनवाज चौधरी
उत्तर प्रदेश के जिला बुलंदशहर में उस वक्त हंगामा हुआ जब कुआं पूजन के दौरान डीजे पर डांस की वीडियो बनाना शुरू हुआ। दरअसल, कुआं पूजन के दौरान दलित महिला डीजे पर डांस कर रही थी। इसी दौरान गांव के कुछ युवकों ने डांस का वीडियो बना लिया, जिसका लोगों ने खूब विरोध किया। इसके बाद उन लड़कों ने मारपीट और पथराव शुरू कर दिया। इससे घटना स्थल पर अफरातफरी मच गई। मारपीट में कई लोग घायल भी बताए जा रहे हैं। पुलिस ने 8 युवकों के खिलाफ FIR दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
महिला के वीडियो पर बवाल
ये पूरा मामला चोला थाना क्षेत्र के गांव कौराली का है। गांव के रहने वाले दलित रनपाल के पोते का 26 मार्च को कुआं पूजन था। इसके लिए रनपाल के परिवार और मेहमान पूजा के लिए जा रहे थे। इस दौरान डीजे पर कुछ लोग थिरक रहे थे। इसी दौरान गांव के कुछ युवकों ने डीजे पर डांस कर महिला का वीडियो बना लिया। जब लोगों ने उन्हें ऐसा करने से मना किया, तो युवकों ने बवाल शुरू कर दिया। कुआं पूजन में शामिल लोगों के साथ मारपीट की गई और उन पर पथराव किया गया। हमले में कई लोग घायल हुए हैं।
8 युवकों के खिलाफ FIR दर्ज
पुलिस ने पीड़ितों की तहरीर पर गांव के रहने वाले मोइल, फारूख, फरीद, फिरोज, फरदीन, इन्तयाज, फरदीन और फरदीन के खिलाफ FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। SHO चोला ने बताया कि FIR दर्ज कर ली गई है। आरोपियों की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है। जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाएगी। गांव में एहतियातन पुलिस बल तैनात किया गया है।
यह भी पढ़ें: मध्य प्रदेश में भी उठी नवरात्रि में मीट शॅाप बंद करने की मांग; भोपाल कलेक्टर को लिखा पत्र
जारी है दलित उत्पीड़न
दलितों के मांगलिक कार्यक्रम को अमंगलकारी बनाने का प्रयास बुलंदशहर में जारी है। इस घटना से पहले धमरावली गांव में ठाकुरों ने दलितों की बारात पर पथराव और मारपीट की थी। अनूपशहर में दलित महिला सिपाही और दलित पुरुष सिपाही की बारात में भी ठाकुरों ने डीजे तोड़ दूल्हे को घोड़ी से गिरा दिया था। हालांकि पुलिस ने तमाम मामलों में एफआईआर दर्ज की और आरोपियों को सलाखों के पीछे भेजा। बावजूद इसके जिले में दलित उत्पीड़न की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं।
संबंधित खबरें
'यह मर्डर नहीं, आत्महत्या थी', इन्फ्लुएंसर श्रद्धा दुबे का वीडियो आया सामने
34 mins agoUP में आज से नया नियम लागू, मिठाई के ट्रे पर लिखनी होगी Expiry Date
53 mins agoमौत की सजा सुनते ही फफक फफक कर रोए मुस्कान-साहिल, छोड़ दिया खाना
2 hrs agoअंकिता भंडारी केस: धामी सरकार की संवेदनशीलता और सख्त कार्रवाई
12 hrs agoअंकिता भंडारी केस: धामी सरकार की पैरवी, दोषियों को उम्रकैद
13 hrs ago'3 महीने में कराएं चुनाव', यूपी पंचायत इलेक्शन पर हाईकोर्ट ने दिया आदेश
15 hrs agoसीएम योगी बोले- ग्रामीण अर्थव्यवस्था की निर्माता बन रही यूपी की नारी
15 hrs agoइश्क, धोखा और मर्डर…, सौरभ हत्याकांड को साहिल-मुस्कान ने कैसे दिया अंजाम?
16 hrs agoनीले ड्रम वाली मुस्कान और साहिल को फांसी की सजा, सौरभ मर्डर केस में फैसला
17 hrs agoयूपी के शाहजहांपुर में क्या कर रही बांग्लादेश की ट्रेन? देखने को उमड़ी भीड़
21 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines