शहनवाज चौधरी, बुलंदशहर
उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां जूनियर इंजीनियर का बस में डांस करने का वीडियो वायरल होने पर उसे सस्पेंड कर दिया गया। जूनियर इंजीनियर पर हुए इस एक्शन के बाद जिले में इस मामले की काफी चर्चा हो रही है। दरअसल, जूनियर इंजीनियर को बस में डांस करने के लिए सस्पेंड नहीं किया गया है, बल्कि उसे डांस करते हुए एक महिला अधिकारी का नाम लेने के लिए सस्पेंड किया गया है।
‘दे दे प्यार दे…’ पर JE का डांस
बताया जा रहा है कि डांसर जूनियर इंजीनियर का नाम संजीव कुमार है। जेई संजीव कुमार पावर कारपोरेशन के हाइडिल बिजली घर नम्बर 2 में तैनात हैं। जेई संजीव कुमार अपने सभी जूनियर इंजीनियर्स साथियों के साथ निजीकरण के विरोध में लखनऊ जा रहे थे। बस में सफर के दौरान जेई संजीव कुमार बॉलीवुड के फेमस सॉन्ग ‘दे दे प्यार दे…’ पर डांस कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने गाने में अपनी एक महिला अधिकारी का नाम इस्तेमाल करते हुए डांस किया।
यह भी पढ़ें: नागपुर में दर्दनाक सड़क हादसा; शादी से लौट रहे परिवार को ट्रक ने कुचला, 2 की मौत, बच्चा घायल
वीडियो वायरल होते ही सस्पेंड
इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया गया, जो देखते ही देखते वायरल हो गया। जैसे ही यह डांसिंग वीडियो अधिकारियों के हाथ लगी, उन्होंने तुरंत इस पर एक्शन लिया। अधिकारियों ने जूनियर इंजीनियर संजीव कुमार को महिला अधिकारी का नाम लेकर गाने और उनका अपमान करने के लिए वायरल वीडियो के आधार पर सस्पेंड कर दिया।
संबंधित खबरें
क्यों हुई अजय राय की छुट्टी, कैसे मिली आराधना को UP की कमान? चुनाव से पहले कांग्रेस ने क्यों बदला चीफ
19 mins agoनोएडा में 43वीं मंजिल से कूदकर शख्स ने किया सुसाइड, सुपरनोवा सोसाइटी में एक दिन पहले लिया था कमरा
1 hr agoUP में कांग्रेस ने क्यों खेला 40 साल पुराना 'ट्रिपल कार्ड', जानिए- क्या है सोशल इंजीनियरिंग स्ट्रेटेजी?
2 hrs agoअयोध्या रामजन्मभूमि परिसर में गैस पाइपलाइन फटने से बढ़ी टेंशन, कुछ देर के लिए रोके गए मंदिर के दर्शन
3 hrs agoआराधना मिश्रा बनीं यूपी कांग्रेस की अध्यक्ष, परगट सिंह को मिली पंजाब की कमान
17 hrs agoKal Ka Mausam: दिल्ली-NCR में साफ रहेगा आसमान, विदाई की राह पर मानसून; कुछ राज्यों में हो सकती है हल्की बूंदा-बांदी
17 hrs agoकौन हैं आराधना 'मोना' मिश्रा? जिन्हें मिली यूपी कांग्रेस की कमान, समझें 2027 का पूरा सियासी गणित
22 hrs agoBSP में वापसी को बेचैन आकाश आनंद! मायावती से मांगी माफी, कहा- गलत समझी गई मेरी चुप्पी
1 day ago'मोहम्मद' दीपक उत्तराखंड में अरेस्ट, बिजनेसमैन ने लगाया पीटने और थमकाने का आरोप
1 day agoसीएम पुष्कर धामी ने वन क्लिक के माध्यम से 9,93,886 पेंशनरों को ₹147.34 करोड की पेंशन का किया भुगतान
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines