---विज्ञापन---

मंदिर में शिवलिंग पर खून मिलने से हड़कंप मचा, आगरा में तनाव का माहौल, भावनाएं आहत करने का आरोप

Agra Shiva Temple Incident: मंदिर में लोग पूजा करने आए, लेकिन शिवलिंग पर लगा खून देखकर उनके होश उड़ गए। मामले की जानकारी तुंरत पुलिस को दी गई। वहीं मौके पर जुटे हिंदू संगठनों ने जानबूझकर भावनाएं आहत करने का आरोप लगाया।

---विज्ञापन---

Blood Found on Shivlinga in Agra Temple: उत्तर प्रदेश के आगरा शहर में आज तनाव का माहौल बना हुआ है। क्योंकि एक घर की छत पर बने मंदिर में शिवलिंग पर खून लगा मिला है। जिसके घर की छत पर मंदिर बना है, उसने भावनओं को आहत करने का आरोप लगाते हुए जानबूझकर ऐसा कृत्य करने किसी के द्वारा किए जाने की बात कही है। उसने आगरा माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने का आरोप भी लगाया है। उसने पुलिस को शिकायत दी।

वहीं शिवलिंग पर खून लगा मिलने की खबर इलाके में आग की तरह फैल गई। मौके पर हिंदू संगठन के लोग भी पहुंचे और आक्रोश जताया। वहीं पुलिस ने तनाव का माहौल बनता देख मोर्चा संभाल लिया है। मंदिर को घेरकर शिवलिंग पर लगे खून के सैंपल ले लिए हैं। जांच के लिए भेजकर तुरंत प्रभाव से रिपोर्ट मंगवाई गई है, ताकि पता चल कि खून इंसान का है या किसी पक्षी का है। थाना ट्रांस यमुना क्षेत्र के तहत आने वाले इलाके कालिंदी बिहार का मामला है।

---विज्ञापन---

जब परिजन मंदिर में पूजा करने आए, तब उन्होंने शिवलिंग पर खून लगा देखा।

 

---विज्ञापन---

खबर अपडेट होगी…

First published on: Jun 19, 2024 11:10 AM

End of Article

About the Author

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola