Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

उत्तर प्रदेश / उत्तराखंड

UP विधानसभा चुनाव के लिए BJP तैयार, 2027 के लिए पार्टी करने जा रही ये बड़े बदलाव

अगले साल यूपी में विधानसभा चुनाव होना है। विधानसभा चुनाव के अलावा पंचायत चुनाव और शिक्षक कोटे का विधान परिषद का चुनाव भी होना है। इसको लेकर बीजेपी ने बड़े स्तर की तैयारी शुरू कर दी है। पढ़िए पूरी रिपोर्ट।

Author
Edited By : Raghav Tiwari Updated: Feb 3, 2026 12:52

यूपी में अगले साल विधानसभा चुनाव होना है। राजनीतिक गलियारों में इसको लेकर हलचल शुरू हो गई है। बीजेपी ने तैयारियों को बैठक से निकाल कर मैदान पर करने की कवायद शुरू कर दी है।

उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव होने हैं। बीजेपी अलग-अलग मोर्चों की टीम को मजबूत करने के लिए तैयारी में है। सूत्रों के अनुसार, अगले 15 दिन के भीतर पार्टी में बड़े स्तर पर बदलाव होने हैं। वोटर लिस्ट रिवीजन (SIR) प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब बीजेपी संगठन में बड़ा बदलाव करने जा रही है।

---विज्ञापन---

यूपी में हर मोर्चे पर अपनी पकड़ मजबूत करने के लिए बीजेपी जाति मोर्चे, किसान मोर्चा, युवा मोर्चा, महिला मोर्चा और अन्य मोर्चो के अध्यक्ष समेत टीम में बदलाव करने जा रही है। सूत्रों ने बताया कि 28 फरवरी से पहले बीजेपी में यह प्रक्रिया पूरी हो जाएगी। एक बार इन मोर्चों में बदलाव होने के बाद बीजेपी पूरी तरह से चुनावी मोड में आ जाएगी।

यह भी पढ़ें: योगी को 2027 से पहले ‘चक्रव्यूह’ में फंसाने की साजिश, मास्टर माइंड कौ?

---विज्ञापन---

यूपी में यूजीसी के नए नियम, ब्राह्मण विधायकों की नाराजगी को देखते हुए बड़े स्तर पर बदलाव किए जाने की संभावना है। माना जा रहा है कि अलग-अलग मोर्चों के बदलाव में बीजेपी जातीय समीकरण का साधने पर ध्यान देगी। बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष ओबीसी (कुर्मी) समाज से आते हैं। नए मोर्चों के गठन में पश्चिमी यूपी में जाट, ब्रज में यादव और ब्राह्मणों को समीकरण देखने को मिल सकता हैं।

राजनीतिक विशेषज्ञों की मानें तो बीजेपी सपा के पीडीए की काट की भी झलक भी मोर्चों में दिखा सकती है। बता दें कि यूपी में पंचायत चुनाव, विधान परिषद की शिक्षक व स्नातक कोटे की 11 सीटों पर होने वाले चुनाव और 2027 के विधानसभा चुनाव होने हैं। इनको देखते हुए सभी मोर्चों पर समीकरण साधे जाएंगें। ताकि बीजेपी का प्रदर्शन और मज़बूत हो सके।

यह भी पढ़ें: यूपी 2027 का महासंग्राम: इंडिया गठबंधन राम के द्वार, क्या हनुमान जी लगाएंगे बेड़ा पार?

First published on: Feb 03, 2026 11:47 AM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.