वसीम सिद्दीकी/बस्ती
उत्तर प्रदेश के बस्ती का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में दो महिलाएं मिलकर एक वकील की पिटाई कर रही हैं। बताया जा रहा है कि यह घटना सिविल बार की है। एसपी ऑफिस के पास ही दोनों महिलाओं ने वकील की पिटाई की। वहां मौजूद वकीलों को महिलाओं को शांत कराने में काफी मशक्कत करनी पड़ी।
क्यों हुआ बवाल?
रिपोर्ट्स के मुताबिक, महिला ने वकील पर अभद्रता करने का आरोप लगाया है। महिला का कहना है कि वकील फोन पर अपशब्द कहता था और गालियां देता था। इसी के चलते महिला सिविल बार में घुस गई और वकील की पिटाई कर दी। इस दौरान वहां कई अन्य वकील भी मौजूद थे, लेकिन वे महिला के गुस्से के आगे असहाय नजर आए।
महिलाओं का आरोप है कि वे एक कानूनी मामले के सिलसिले में वकील के पास आती थीं, लेकिन वकील उनका केस निस्तारित नहीं करवा पाया। इसके बजाय वह देर रात फीस के बहाने फोन करता था और फिर अश्लील बातें करने लगा। इस हरकत से परेशान महिला ने वकील को सबक सिखाने का फैसला किया। गुस्से में महिला एसपी ऑफिस के पास स्थित सिविल बार पहुंची और वकील को तख्त पर गिराकर जमकर पीटा।
वकील की पिटाई के बाद आक्रोश
पीड़ित वकील ने बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों से कार्रवाई की मांग की है। दीवानी कचहरी के वकील इस घटना से नाराज हैं। बार एसोसिएशन के सदस्यों ने इस मारपीट की निंदा की और मांग की कि इस मामले में दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।
पुलिस को नहीं मिली तहरीर
पुलिस का कहना है कि मामले की जानकारी मिली है, लेकिन अभी तक किसी पक्ष से तहरीर नहीं मिली है। वीडियो वायरल होने के बाद इस घटना की जमकर चर्चा हो रही है।
संबंधित खबरें
दिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
10 hrs agoCM धामी ने माउंट मुकुट की सफल चढ़ाई के बाद ICG की टीम का किया स्वागत
13 hrs agoहरिद्वार कुंभ 2027 का लोगो, वेबसाइट और गीत लॉन्च
14 hrs agoUP के 1.21 करोड़ पेंशनरों के लिए बड़ा फैसला, जानें क्या है सरकार की योजना?
18 hrs agoमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शारदीय नवरात्रि पर मां दुर्गा की पूजा की
1 day agoयूपी चुनाव से पहले अखिलेश यादव से मिले BJP के पूर्व सांसद धर्मेंद्र कश्यप
1 day agoलखनऊ के कांग्रेस ऑफिस में क्यों भिड़े अजय राय और ममता चौधरी के समर्थक?
1 day agoअयोध्या राम मंदिर में रंगमहल बैरियर से VIP एंट्री होगी बंद, नई जगह होगी तय
1 day agoSIR पर कांग्रेस के विरोध को सीएम धामी ने बताया राजनीतिक हताशा
2 days agoयूपी में आज से बंटना शुरू होगा फ्री राशन, जानिए टाइमिंग और जरूरी नियम
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines